क्रिकेट

IND vs BAN 3rd T20I 2019: दीपक चाहर की हैट्रिक, टीम इंडिया ने 2-1 से सीरीज पर जमाया कब्जा

भारत बनाम बांग्लादेश के बीच आज नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया ने मेहमान टीम बांग्लादेश को 30 रनों से मात देते हुए तीन मैचों की T20 सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया है.

IND vs BAN 3rd T20I 2019: दीपक चाहर की हैट्रिक, टीम इंडिया ने 2-1 से सीरीज पर जमाया कब्जा
टीम इंडिया (Photo Credits: IANS)

India vs Bangladesh 3rd T20I Match 2019: भारत बनाम बांग्लादेश के बीच आज नागपुर (Nagpur) के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Vidarbha Cricket Association Stadium) में खेले गए निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया ने मेहमान टीम बांग्लादेश को 30 रनों से मात देते हुए तीन मैचों की T20 सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया है. बता दें कि आज बांग्लादेश के कप्तान महमुदुल्लाह (Mahmudullah) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था.

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर बांग्लादेश के सामने 175 रन का लक्ष्य रखा था. टीम के लिए युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 33 गेदों में तीन चौके और पांच छक्के की मदद से 62 रनों की शानदार अर्द्धशतकीय पारी खेली. यह भी पढ़ें- IND vs BAN 3rd T20I 2019: श्रेयस अय्यर और के एल राहुल की शानदार बल्लेबाजी, टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 175 रन का लक्ष्य

श्रेयस अय्यर के अलावा टीम के लिए सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 16 गेंद में चार चौके की मदद से 19, कप्तान रोहित शर्मा ने छह गेंद में दो, के एल राहुल ने 35 गेंद में सात चौके की मदद से 52, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने नौ गेंद में छह, मनीष पांडे ने 13 गेंद में तीन चौके की मदद से नाबाद 22 और ऑलराउंडर बल्लेबाज शिवम दुबे ने आठ गेंद में नौ रन की नाबाद पारी खेली.

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 19.2 ओवरों में अपना पूरा विकेट खोते हुए 144 रन ही बना सकी. टीम के लिए ओपनर बल्लेबाज मोहम्मद नईम ने 48 गेदों का सामना करते हुए 10 चौके और दो छक्के की मदद से सर्वाधिक 81 रनों की पारी खेली. नईम के अलावा लिटन दास ने 9, सौम्य सरकार ने 0, मोहम्मद मिथुन ने 27, विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्फीकुर रहीम ने 0, कप्तान महमुदुल्लाह ने 8, अफिफ हुसैन ने 0, अनिमुल इस्लाम ने 9, शैफुल इस्लाम ने 4, मुस्ताफिजुर रहमान ने 1 और अल अमिन हुसैन ने 0 रन बनाए. यह भी पढ़ें- IND vs BAN 2nd T20I 2019: रोहित शर्मा गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे, साथ ही तोड़ दिए ये कई सारे प्रमुख रिकॉर्ड्स

भारत के लिए आज दीपक चाहर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए हैट्रिक समेत सर्वाधिक छह सफलता प्राप्त की. चाहर के अलावा शिवम दुबे ने तीन सफलता प्राप्त की. इन दोनों गेदबाजों के अलावा अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल ने एक विकेट झटका. बात करें बांग्लादेश की गेंदबाजी के बारे में तो मेहमान टीम के लिए आज सौम्य सरकार (Soumya Sarkar) और मुस्ताफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) ने क्रमशः दो-दो विकेट लिए. इन दोनों गेदबाजों के अलावा अल अमीन हुसैन (Al-Amin Hossain) ने एक सफलता प्राप्त की.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 10, 2019 10:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).