West Indies Women National Cricket Team vs Australia Women National Cricket Team, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला कल यानी 24 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला किंग्सटाउन (Kingstown) के अर्नोस वेल ग्राउंड (Arnos Vale Ground) में भारतीय समयानुसार सुबह 4:00 बजे से खेला जाएगा. दूसरे टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने वेस्टइंडीज को 17 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. अब अगले मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम सीरीज में अपनी लाज बचाने के लिए मैदान में उतरेगी. जबकि, ऑस्ट्रेलिया की टीम सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी. इस सीरीज में वेस्टइंडीज की कप्तानी हेले मैथ्यूज (Hayley Matthews) कर रहे हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया की कमान सोफी मोलिनक्स (Sophie Molineux) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: Is IPL 2026 free on JioHotstar? क्या जियोहॉटस्टार पर फ्री में देख सकते हैं आईपीएल? जानें कहां और कैसे देखें लाइव मैच
हालिया फॉर्म की बात करें तो वेस्टइंडीज महिला टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है. टीम को हाल ही में श्रीलंका महिला के खिलाफ घर में 3 मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था. दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया महिला टीम को भी भारत महिला के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 से हार मिली थी, लेकिन उनके पास विश्व स्तरीय खिलाड़ी मौजूद हैं जो कभी भी मैच का रुख बदल सकते हैं. ऐसे में यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है.
दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की कप्तान सोफी मोलिनक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 164 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की ओर से एलिस पेरी ने सबसे ज्यादा 42 रनों की शानदार पारी खेली. दूसरी तरफ, वेस्टइंडीज की ओर से डिएंड्रा डॉटिन, हेले मैथ्यूज, करिश्मा रामहरैक, अफी फ्लेचर और जहजारा क्लैक्सटन ने एक-एक विकेट अपने नाम किए.
वेस्टइंडीज की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 165 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने अच्छी कोशिश की, लेकिन 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 147 रन ही बना सकी. टीम की ओर से कप्तान हेले मैथ्यूज ने सबसे ज्यादा 56 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं, ऑस्ट्रेलिया की ओर से अलाना किंग ने सबसे शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट झटके.
वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (WI-W vs AUS-W T20I Head To Head Record)
वेस्ट इंडीज महिला और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मुकाबला हमेशा दिलचस्प रहता है, लेकिन आंकड़े ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में साफ झुकाव दिखाते हैं. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 18 मैच खेले गए हैं. इनमें ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि वेस्ट इंडीज महिला टीम को सिर्फ दो जीत ही मिली है. हेड टू हेड रिकॉर्ड को देखें तो साफ है कि ऑस्ट्रेलिया महिला टीम इस मुकाबले में काफी मजबूत स्थिति में रही है.
अर्नोस वेल ग्राउंड, किंग्सटाउन की पिच रिपोर्ट (Arnos Vale Ground Pitch Report)
किंग्सटाउन के अर्नोस वेल ग्राउंड की पिच संतुलित मानी जाती है. यहां बल्लेबाज पावरप्ले में खुलकर रन बना सकते हैं, लेकिन मिडिल ओवर्स में स्पिनर्स और मीडियम पेसर्स को मदद मिलती है. इस मैदान पर टी20 मैचों में 140-150 का स्कोर प्रतिस्पर्धी माना जाता है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकती है.
मौसम अपडेट (Kingstown Weather Update)
किंग्सटाउन में मैच के दौरान मौसम आमतौर पर साफ रहने की संभावना है. बारिश की संभावना कम है, जिससे फैंस पूरे मैच का लुफ्त उठा सकते हैं. तापमान लगभग 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जो खिलाड़ियों के लिए अनुकूल परिस्थितियां प्रदान करेगा. हल्की हवाएं भी चल सकती हैं, जो गेंदबाजों को थोड़ी मदद दे सकती हैं. सुबह के समय मौसम थोड़ा उमस भरा रह सकता है, लेकिन कुल मिलाकर फैंस को पूरा मुकाबला देखने को मिलने की उम्मीद है. ऐसे में मौसम के कारण मैच में किसी तरह की रुकावट की संभावना कम नजर आती है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (WI-W vs AUS-W 3rd T20I Match Playing Prediction)
वेस्टइंडीज: हेले मैथ्यूज (कप्तान), कियाना जोसेफ, शेमेन कैंपबेल (विकेटकीपर), डिएंड्रा डॉटिन, चिनेल हेनरी, आलियाह एलीन, स्टेफनी टेलर, अफी फ्लेचर, करिश्मा रामहरैक, ज़ैदा जेम्स, शॉनिशा हेक्टर
ऑस्ट्रेलिया: बेथ मूनी, फोबे लिचफील्ड, जॉर्जिया वोल, एलीस पेरी, ताहलिया मैक्ग्रा, एशले गार्डनर, निकोला केरी, अलाना किंग, मेगन शुट्ट, डार्सी ब्राउन, जॉर्जिया वेयरहैम
नोट: वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.












QuickLY