Prayagraj Building Collapse: प्रयागराज में इमारत गिरने से 4 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख; मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये मुआवजा
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी संदेश में पीएम मोदी ने कहा कि वह इस हादसे से बेहद दुखी हैं और प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं. प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. वहीं घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी.
Prayagraj Building Collapse: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सोमवार को हुए दर्दनाक हादसे में एक कोल्ड स्टोरेज इमारत गिरने से चार मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए. इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है और पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है. यह भी पढ़ें: Mumbai Building Collapse Video: मुंबई के वर्सोवा में टला बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिरा; कोई हताहत नहीं
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी संदेश में पीएम मोदी ने कहा कि वह इस हादसे से बेहद दुखी हैं और प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं. प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. वहीं घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी.
यह हादसा प्रयागराज के फाफामऊ इलाके के चंदापुर गांव में स्थित एक निजी कोल्ड स्टोरेज में हुआ. बताया जा रहा है कि अचानक तेज धमाके के बाद इमारत की छत गिर गई, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया. राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीमों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर अब तक 16 लोगों को मलबे से बाहर निकाला है.
अधिकारियों के अनुसार, हादसे में चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई घायल अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों को तत्काल स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.
प्रारंभिक जांच में इमारत की संरचनात्मक लापरवाही की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मामले की विस्तृत जांच जिला प्रशासन स्तर पर की जा रही है. पुलिस भी घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
हादसे के बाद प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर यातायात बाधित हो गया और इलाके में लंबा जाम लग गया. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है. प्रशासन ने कहा है कि मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए हर संभव प्रयास जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2026 08:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

