Weather Forecast Today, May 13, 2026: उत्तर भारत में गर्मी का कहर, राजस्थान में 'सीवियर हीटवेव' का अलर्ट; दिल्ली और शिमला में हल्की बारिश के आसार
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राजस्थान और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों के लिए लू (Heatwave) की चेतावनी जारी की है. वहीं, आज दिल्ली और शिमला में हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है.
- Read in
- English
Weather Forecast Today, May 13, 2026: भारत के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी (Scorching Heat) और लू (Heatwave) का प्रकोप जारी है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) यानी आईएमडी (IMD) के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान (Western Rajasthan) में 16 मई तक भीषण लू (Severe Heatwave) की स्थिति बनी रहेगी, जबकि 17 और 18 मई को कुछ चुनिंदा इलाकों में गर्मी का प्रकोप और अधिक गंभीर हो सकता है. उत्तर भारत (North India) जहां गर्मी से तप रहा है, वहीं दिल्ली और शिमला जैसे शहरों में हल्की बारिश से मामूली राहत मिलने की उम्मीद है. यह भी पढ़ें: Weather Forecast Today, May 12, 2026: उत्तर से लेकर पश्चिमी भारत तक भीषण लू का प्रकोप, दिल्ली-कोलकाता में हल्की बारिश की संभावना; जानें आज मुंबई का वेदर कैसा रहेगा
इन राज्यों में लू (Heatwave) का अलर्ट
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 18 मई तक लू की स्थिति बनी रहेगी. इसके अलावा विदर्भ में 16 मई तक और मराठवाड़ा में 15 मई तक भीषण गर्मी पड़ने के आसार हैं.
तटीय क्षेत्रों की बात करें तो कोंकण और गोवा में भी लू का प्रभाव देखा जा रहा है। मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में 14 मई तक गर्मी का सितम जारी रहेगा. वहीं, तटीय कर्नाटक में उमस भरी गर्मी (Hot & Humid Weather) लोगों को परेशान कर सकती है.
राजस्थान में 'वार्म नाइट' की चेतावनी
गर्मी का असर केवल दिन तक ही सीमित नहीं है. IMD के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान में 18 मई तक रातें भी गर्म रहने (Warm Night Conditions) की संभावना है. विशेष रूप से 15 और 16 मई को इन क्षेत्रों में अत्यधिक गर्म रातें दर्ज की जा सकती हैं, जिससे लोगों को रात के समय भी राहत नहीं मिलेगी.
मुंबई का मौसम आज, 13 मई
दिल्ली का मौसम आज, 13 मई
चेन्नई का मौसम आज, 13 मई
बेंगलुरु का मौसम आज, 13 मई
हैदराबाद का मौसम आज, 13 मई
कोलकाता का मौसम आज, 13 मई
शिमला का मौसम आज, 13 मई
दिल्ली-शिमला में बारिश, महानगर रहेंगे सूखे
वेदर फोरकास्टिंग सर्विस 'विंडी' (Windy) के आंकड़ों के अनुसार, आज यानी 13 मई को देश के प्रमुख महानगरों—मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद और कोलकाता में बारिश की कोई संभावना नहीं है.
हालांकि, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 1.2 मिमी तक हल्की बारिश का पूर्वानुमान है. वहीं, पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भी 0.3 से 0.8 मिमी तक बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे तापमान में हल्की गिरावट आने की उम्मीद है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2026 08:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

