West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट
वेस्ट इंडीज महिला और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मुकाबला हमेशा दिलचस्प रहता है, लेकिन आंकड़े ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में साफ झुकाव दिखाते हैं. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 18 मैच खेले गए हैं. इनमें ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 मुकाबलों में जीत दर्ज की है.
West Indies Women National Cricket Team vs Australia Women National Cricket Team, 3rd T20I Match Live Score Update: वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज यानी 24 मार्च को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला किंग्सटाउन (Kingstown) के अर्नोस वेल ग्राउंड (Arnos Vale Ground) में भारतीय समयानुसार सुबह 4:00 बजे से खेला जा रहा हैं. दूसरे टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने वेस्टइंडीज को 17 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. अब अगले मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम सीरीज में अपनी लाज बचाने के लिए मैदान में उतरेगी. जबकि, ऑस्ट्रेलिया की टीम सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी. इस सीरीज में वेस्टइंडीज की कप्तानी हेले मैथ्यूज (Hayley Matthews) कर रहे हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया की कमान सोफी मोलिनक्स (Sophie Molineux) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त
दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की कप्तान सोफी मोलिनक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 164 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की ओर से एलिस पेरी ने सबसे ज्यादा 42 रनों की शानदार पारी खेली. दूसरी तरफ, वेस्टइंडीज की ओर से डिएंड्रा डॉटिन, हेले मैथ्यूज, करिश्मा रामहरैक, अफी फ्लेचर और जहजारा क्लैक्सटन ने एक-एक विकेट अपने नाम किए.
वेस्टइंडीज की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 165 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने अच्छी कोशिश की, लेकिन 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 147 रन ही बना सकी. टीम की ओर से कप्तान हेले मैथ्यूज ने सबसे ज्यादा 56 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं, ऑस्ट्रेलिया की ओर से अलाना किंग ने सबसे शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट झटके.
वेस्ट इंडीज महिला और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मुकाबला हमेशा दिलचस्प रहता है, लेकिन आंकड़े ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में साफ झुकाव दिखाते हैं. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 18 मैच खेले गए हैं. इनमें ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि वेस्ट इंडीज महिला टीम को सिर्फ दो जीत ही मिली है. हेड टू हेड रिकॉर्ड को देखें तो साफ है कि ऑस्ट्रेलिया महिला टीम इस मुकाबले में काफी मजबूत स्थिति में रही है.
नोट: वेस्टइंडीज महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2026 04:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

