दिल्ली में प्रदूषण रोकने के लिए वृक्षों पर छिड़का जाएगा पानी
राजधानी दिल्ली में प्रदुषण के स्तर को देखते हुए स्थानीय सरकार ने फायर विभाग से हॉटस्पॉट पर पानी का छिड़काव करने के लिए कहा है. प्रदेश में आज 20 जगहों पर दमकल की गाड़ियों ने पानी का छिड़काव किया, जिसमें सूबे के रोहिणी, द्वारका, ओखला फेज II, पंजाबी बाग, आनंद विहार, विवेक विहार, वजीरपुर, जहांगीरपुरी, आरके पुरम, बवाना, नरेला, मुंडका और मायापुरी शामिल हैं.