RBSE 10th Result 2026 Date And Time: राजस्थान बोर्ड आज घोषित कर सकता है 10वीं के परिणाम, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर ऐसे चेक करें नतीजें
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा आज कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है. छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट
- Read in
- English
RBSE 10th Result 2026 Date And Time: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर आज, 23 मार्च 2026 को कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) का परीक्षा परिणाम घोषित कर सकता है. विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बोर्ड द्वारा नतीजों की तैयारी पूरी कर ली गई है. परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर देख और डाउनलोड कर सकेंगे. छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपना रोल नंबर और अन्य लॉगिन क्रेडेंशियल तैयार रखें.
पास होने के लिए अनिवार्य अंक
10वीं का रिजल्ट कब आएगा- आरबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है. जो छात्र इस पात्रता मानदंड को पूरा करेंगे, वे कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए पात्र माने जाएंगे. परिणाम घोषित होने के बाद छात्र अपनी रुचि के अनुसार विज्ञान, वाणिज्य या कला संकाय (Streams) का चुनाव कर सकेंगे. इसके अतिरिक्त, छात्र 10वीं के बाद विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों का विकल्प भी चुन सकते हैं.
रिजल्ट चेक करने की ऑनलाइन प्रक्रिया
छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना परिणाम देख सकते हैं:
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
-
होमपेज पर 'Main Examination Results 2026' के लिंक पर क्लिक करें.
-
इसके बाद 'RBSE Secondary 2026 Result' वाले विकल्प का चयन करें.
-
अपना रोल नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें.
-
स्क्रीन पर आपका परिणाम प्रदर्शित होगा, इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले लें.
परीक्षा का विवरण और पिछला प्रदर्शन
राजस्थान बोर्ड ने इस वर्ष कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की थीं. राज्यभर के केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और नियमों के बीच परीक्षा संपन्न हुई थी. पिछले वर्ष (2025) के आंकड़ों पर नजर डालें तो कुल पास प्रतिशत 93.60 प्रतिशत रहा था, जिसमें 10 लाख से अधिक छात्रों ने सफलता हासिल की थी. इस वर्ष भी बोर्ड को बेहतर परिणाम की उम्मीद है.
छात्रों और अभिभावकों को सटीक समय और अपडेट के लिए नियमित रूप से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट चेक करने का सुझाव दिया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2026 09:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

