RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट
आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें मुंबई इंडियंस ने 19 मैच जीते हैं, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 16 मुकाबलों में जीत मिली है. ऐसे में आंकड़ों के अनुसार दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलता है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल और रजत पाटीदार जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं.
Royal Challengers Bengaluru vs Mumbai Indians, TATA Indian Premier League 2026 54th Match Live Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 54वां मुकाबला आज यानी 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस (RCB vs MI) के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रायपुर (Raipur) के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम (Shaheed Veer Narayan Singh International Stadium) में खेला जा रहा हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस सीजन में अब तक 10 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 6 मैच में जीत और 4 में हार का सामना किया है. वहीं, मुंबई इंडियंस ने भी 10 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 3 मैच में जीत और 7 में हार मिली है. दोनों टीमों की नजर इस मुकाबले को जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की अगुवाई रजत पाटीदार (Rajat Patidar) कर रहे हैं. जबकि, मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: CSK vs LSG, IPL 2026 53rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 53वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर प्लेऑफ की रेस में बनी रहना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, रोमांचक मुकाबले से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू
टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 54वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने शानदार फॉर्म को बरकरार रखना चाहेगी. टीम ने अब तक 10 मुकाबलों में 6 जीत हासिल की है, जबकि 4 में हार का सामना किया है. दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन संघर्ष करती नजर आई है और टीम ने अब तक सिर्फ 3 मुकाबले जीते हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है.
आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें मुंबई इंडियंस ने 19 मैच जीते हैं, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 16 मुकाबलों में जीत मिली है. ऐसे में आंकड़ों के अनुसार दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलता है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल और रजत पाटीदार जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं.
गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस की टीम में सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और रयान रिकेल्टन जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और अल्लाह गजनफर टीम को मजबूती देते हैं.
नोट: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम बनाम मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2026 07:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

