PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Dharamsala Weather Update: धर्मशाला में आज बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम धर्मशाला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Punjab Kings vs Mumbai Indians, TATA Indian Premier League 2026 58th Match Dharamsala Weather Update: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 58वां मुकाबला आज यानी 14 मई को पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस (PBKS vs MI) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला धर्मशाला (Dharamsala) के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Himachal Pradesh Cricket Association Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. पंजाब किंग्स ने इस सीजन में अब तक 10 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 6 मैच में जीत और 4 में हार का सामना किया है. वहीं, मुंबई इंडियंस ने भी 11 मैच खेले हैं, जिसमें 3 में जीत और 8 में हार मिली है. दोनों टीमों की नजर इस मुकाबले को जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में पंजाब किंग्स की अगुवाई श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) कर रहे हैं, जबकि मुंबई इंडियंस की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: RCB vs KKR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 58वें मुकाबले में दोनों टीमों के लिए जीत बेहद जरूरी है. पंजाब किंग्स अपने पिछले मुकाबलों में हार के बाद वापसी करना चाहेगी. दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है और सम्मान बचाने के लिए मैदान में उतरेगी.

पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस हेड टू हेड (PBKS vs MI Head To Head)

आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें पंजाब किंग्स ने 18 मैच जीते हैं, जबकि मुंबई इंडियंस को 17 मुकाबलों में जीत मिली है. पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले खेले गए थे और दोनों मैच पंजाब किंग्स ने अपने नाम किए थे. इस सीजन के पहले मुकाबले में भी पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया था.

पंजाब किंग्स की टीम इस मुकाबले में संतुलित नजर आ रही है. बल्लेबाजी में प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी. मिडिल ऑर्डर में शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस और मार्को यानसन टीम को मजबूती देंगे. वहीं गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस की टीम में सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और रयान रिकेल्टन जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और अल्लाह गजनफर टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Himachal Pradesh Cricket Association Stadium Pitch Report)

टाटा आईपीएल 2026 का 58वां मुकाबला आज यानी 14 मई को पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम की पिच हरियाणा के भिवानी से मंगवाई गई काली मिट्‌टी से तैयार की गई है. इस मिट्‌टी में बालू की मात्रा न के बराबर होती है. इसके चलते पिचों पर गति और उछाल दोनों मिलता है. यहां आमतौर पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है, लेकिन समय निकलने के साथ स्पिनर्स भी जलवा दिखा सकते हैं. इसी तरह तेजी और अच्छा उछाल होने से टिकने के बाद बल्लेबाज आसानी से बड़े शॉट्स खेल सकते हैं.

धर्मशाला का मौसम (Dharamsala Weather Update)

टाटा आईपीएल 2026 का 58वां मुकाबला आज यानी 14 मई को पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. एक्यूवेदर के अनुसार, 14 मई को धर्मशाला का मौसम पूरी तरह साफ नहीं रहेगा. यहां अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहने का अनुमान है. बारिश होने की 60 प्रतिशत संभावना है. पूरे दिन बादल छाए रहेंगे.

पंजाब किंग्स के लिए श्रेयस अय्यर ने पिछले 10 मैचों में 164.03 की स्ट्राइक रेट से 374 रन बनाए हैं. वहीं प्रभसिमरन सिंह के बल्ले से पिछले 10 मैचों में 345 रन निकले हैं. मुंबई इंडियंस के लिए रयान रिकेल्टन ने पिछले 8 मैचों में 188.12 की स्ट्राइक रेट से 301 रन बनाए हैं. गेंदबाजों में अर्शदीप सिंह ने पिछले 10 मैचों में 13 विकेट लिए हैं, जबकि अल्लाह गजनफर ने पिछले 8 मैचों में 13 विकेट अपने नाम किए हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (PBKS vs MI 58th T20 Match Playing Prediction)

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल.

मुंबई इंडियंस: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर और रघु शर्मा.

नोट: पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम बनाम मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.