देश

Maharashtra SSC Result 2026: 8 मई को जारी होगा महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, यहां जानें कैसे करें चेक और डायरेक्ट लिंक

महाराष्ट्र बोर्ड ने इस बार “कॉपी-फ्री एग्जाम” अभियान के तहत परीक्षा आयोजित की थी. लगभग सभी परीक्षा कक्षों में CCTV कैमरे लगाए गए थे. इसके अलावा नकल रोकने के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड भी तैनात किए गए थे. बोर्ड ने संवेदनशील परीक्षा केंद्रों की पहचान कर विशेष निगरानी रखी थी.

Maharashtra SSC Result 2026: 8 मई को जारी होगा महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, यहां जानें कैसे करें चेक और डायरेक्ट लिंक

Maharashtra SSC Result 2026 On May 8: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) शुक्रवार, 8 मई को SSC यानी कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करेगा. बोर्ड ने घोषणा की है कि रिजल्ट दोपहर 1 बजे ऑनलाइन जारी किया जाएगा. इससे पहले सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी, जिसमें परीक्षा परिणाम से जुड़ी अहम जानकारी साझा की जाएगी. Maharashtra 10th-12th Result 2026 Update: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे कब होंगे जारी? जानें ताजा अपडेट और रिजल्ट चेक करने का तरीका

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने अंक आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर ऑनलाइन चेक कर सकेंगे. इसके अलावा DigiLocker के जरिए भी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड की जा सकेगी.

कैसे चेक करें Maharashtra SSC Result 2026?

छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाएं
  • होमपेज पर SSC Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रोल नंबर और जरूरी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें
  • स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा
  • भविष्य के लिए मार्कशीट डाउनलोड और प्रिंट कर लें

बोर्ड ने यह भी बताया है कि छात्र अपने विषयवार मॉडरेटेड मार्क्स भी ऑनलाइन देख सकेंगे.

इन वेबसाइट्स पर मिलेगा रिजल्ट

  • mahahsscboard.in
  • sscresult.mkcl.org
  • results.digilocker.gov.in

16 लाख से ज्यादा छात्रों ने दी परीक्षा

इस साल महाराष्ट्र SSC परीक्षा 2026 के लिए कुल 16,15,489 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें 8,65,740 छात्र, 7,49,736 छात्राएं और 13 ट्रांसजेंडर विद्यार्थी शामिल हैं.

परीक्षाएं राज्यभर के 5,111 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थीं. महाराष्ट्र बोर्ड के मुंबई, पुणे, नाशिक, छत्रपति संभाजीनगर, नागपुर, अमरावती, कोल्हापुर और कोंकण समेत कुल 9 डिविजनल बोर्ड के तहत परीक्षा संपन्न हुई.

सख्त निगरानी में हुई थी परीक्षा

महाराष्ट्र बोर्ड ने इस बार “कॉपी-फ्री एग्जाम” अभियान के तहत परीक्षा आयोजित की थी. लगभग सभी परीक्षा कक्षों में CCTV कैमरे लगाए गए थे. इसके अलावा नकल रोकने के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड भी तैनात किए गए थे. बोर्ड ने संवेदनशील परीक्षा केंद्रों की पहचान कर विशेष निगरानी रखी थी. साथ ही चेतावनी दी गई थी कि अगर किसी परीक्षा केंद्र पर नकल की घटना सामने आती है तो उसकी मान्यता रद्द की जा सकती है.

बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि रिजल्ट जारी होने से पहले अपने लॉगिन डिटेल्स तैयार रखें ताकि वेबसाइट पर रिजल्ट एक्टिव होते ही बिना किसी परेशानी के मार्कशीट देख सकें.

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2026 09:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).