मध्यप्रदेश में सियासी संकट: विधानसभा स्पीकर ने कांग्रेस के 6 विधायकों का किया इस्तीफा मंजूर, कमलनाथ सरकार में थे मंत्री
मध्य प्रदेश के सियासी घमासान में नया मोड़ आ गया है. विधानसभा अध्यक्ष एन.पी. प्रजापति ने शनिवार को छह विधायकों के इस्तीफे मंजूर कर लिए हैं. सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस के जिन छह विधायकों के इस्तीफे मंजूर किए गए हैं, उनमें इमरती देवी, तुलसी सिलावट, प्रद्युम्न सिंह तोमर, महेंद्र सिंह सिसोदिया, गोविंद सिंह राजपूत और प्रभु राम चौधरी शामिल हैं.