क्रिकेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक कुल 22 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. 13 मुकाबलों में दक्षिण अफ्रीका की टीम को जीत मिली है, जबकि नौ मैच न्यूजीलैंड ने अपने नाम किए हैं. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराया था.

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट
दक्षिण अफ़्रीका बनाम न्यूज़ीलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

New Zealand National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 3rd T20I Match Satta Bazar Favorite Team: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मुकाबला आज यानी 20 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ऑकलैंड (Auckland) के ईडन पार्क (Eden Park) में भारतीय समयानुसार सुबह 11:45 बजे से खेला जाएगा. दूसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 68 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली हैं. अब तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाना चाहेगी. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम भी बढ़त हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. इस सीरीज में न्यूजीलैंड की कप्तानी मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) कर रहे हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका की कमान केशव महाराज (Keshav Maharaj) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: Virat Kohli IPL 2026 Milestone: आईपीएल के आगामी सीजन विराट कोहली रचेंगे इतिहास? ऐसा करने वाले बन सकते हैं पहले बल्लेबाज

दूसरे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 175 रन बनाई. न्यूजीलैंड की तरफ से घातक सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने सबसे ज्यादा 60 रनों की शानदार पारी खेली. दक्षिण अफ्रीका की ओर से वियान मूल्डर ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए.

दक्षिण अफ्रीका की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 176 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 15.3 ओवर में महज 107 रन बनाकर सिमट गई. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से जॉर्ज लिंडे ने सबसे ज्यादा 33 रनों की धुआंधार पारी खेली. वहीं, न्यूजीलैंड की ओर से लॉकी फर्ग्यूसन और बेन सियर्स ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट अपने नाम किए.

न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (NZ vs SA T20I Head To Head Record)

न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक कुल 22 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. 13 मुकाबलों में दक्षिण अफ्रीका की टीम को जीत मिली है, जबकि नौ मैच न्यूजीलैंड ने अपने नाम किए हैं. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराया था. वहीं न्यूजीलैंड में खेले गए चार टी20 मैचों में न्यूजीलैंड को सिर्फ एक जीत मिली है.

न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच पर सट्टा बाजार गर्म (NZ vs SA Satta Bazar)

इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका (NZ vs SA Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में न्यूजीलैंड की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन दक्षिण अफ्रीका की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.

डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 20, 2026 10:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).