Sehat: शाकाहारियों में हिप फ्रैक्चर का जोखिम ज्यादा क्यों होता है? जानें क्या कहती है शोध की रिपोर्ट?
अच्छी सेहत के लिए एक तरफ हरी-सब्जियों एवं सलाद जैसे शाकाहार खाद्य-पदार्थों की वकालत होती हैं, वहीं मीट एवं चिकन के सेवन से कैंसर, हृदय रोग एवं कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियों के मुख्य कारक बताये जाते हैं, लेकिन हाल ही में इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स में हुए एक शोध की आई रिपोर्ट शाकाहारियों पर किसी वज्रपात से कम नहीं होगी.