International Youth Day 2023: कब और क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, उद्देश्य एवं सेलिब्रेशन!
आज का युवा ही कल का भविष्य है. इसलिए युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं आवश्यकताओं की ओर दुनिया का ध्यान आकर्षित करने हेतु प्रत्येक वर्ष 12 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस दिवस को विश्व के हर देशों में बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है.
International Youth Day 2023: आज का युवा ही कल का भविष्य है. इसलिए युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं आवश्यकताओं की ओर दुनिया का ध्यान आकर्षित करने हेतु प्रत्येक वर्ष 12 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस दिवस को विश्व के हर देशों में बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है. इसका मुख्य उद्देश्य प्रतिभाशाली युवाओं के जीवन में आने वाली तमाम चुनौतियों को पूरी क्षमता और तत्परता से हासिल करने योग्य बनाना है. गौरतलब है कि भारत मल्टी टैलेंटेड युवाओं से भरा पूरा देश है, और युवा दिवस की सार्थकता को समझते हुए यहां प्रत्येक वर्ष 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस भी मनाया जाता है. आइये जानते हैं इस दिवस के महत्व, इतिहास और सेलिब्रेशन के बारे में विस्तार से... यह भी पढ़ें: प्रत्येक वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर यह दुविधा क्यों रहती है? जानें इसका समाधान!
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस का इतिहास- दुनिया भर के प्रतिभाशाली एवं मेहनतकश युवाओं के सुखद भविष्य को देश के भावी कर्णधार के रूप में देखते हुए प्रत्येक वर्ष 12 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है. अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस की स्थापना उस समय हुई, जब संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 17 दिसंबर 1999 को युवाओं के लिए जिम्मेदार मंत्रियों के विश्व सम्मेलन की सिफारिश को मंजूरी दी. इसके बाद 12 अगस्त 2000 को युवाओं पर केंद्रित उत्सव को सम्पन्न होने के बाद से ही अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जा रहा है. यह युवा संस्कृति और कानून से संबंधित मुद्दों के बारे में भी जागरूकता बढ़ाने और उन पर ध्यान केंद्रित करने हेतु संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा निर्धारित दिन है.
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस का उद्देश्य- दुनिया भर में यह खास दिवस युवाओं के लिए सेलिब्रेट किया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य उनके दैनिक जीवन में आने वाली तमाम तरह की चुनौतियों, परेशानियों और मुद्दों को देखना, सुनना, समझना और उसे हर संभव दूर करने का प्रयास करना है, क्योंकि यही युवा आने वाले कल के कर्णधार हैं. यह दिवस उन समस्याओं और चुनौतियों पर गहन विचार का दिन है, जहां दो पीढ़ियों के बीच मतैक्य प्रभावित हो रही है. अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर युवा समाज को आगे बढ़ाने के लिए तमाम तरह की चुनौतियों का हल निकालना है. इस अवसर पर सतत विकास लक्ष्यों पर भी ध्यान केंद्रित किया जाता है, ताकि युवा वर्ग अपने रोजमर्रा के जीवन में रोजगार, काम एवं व्यवसाय जैसी जरूरी कौशल के साथ, समाज, देश और संपूर्ण विश्व के विकास में अग्रिम भूमिका निभाए. इस दिवस का एक मकसद युवाओं को स्वयं का महत्व समझाना और उनके मुद्दों पर जरूरी वार्ता कर उसे दूर करना है.
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस सेलिब्रेशन- अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर, तमाम सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं एवं क्लबों आदि में अधिकारियों, द्वारा इस दिवस को शानदार बनाने के लिए सांस्कृतिक, सामाजिक, और सांस्कृतिक समारोहों का आयोजन किया जाता है. संबंधित अधिकारी युवाओं के सशक्तिकरण पर ध्यान केंद्रित करते हुए वर्कशॉप, मीटिंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्पोर्ट्स, मंचन एवं डिबेट्स आदि आयोजित करते हैं. प्रतिभाशाली युवाओं को उनके विशिष्ठ योगदान के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाता है. बहुत सी जगहों पर युवावर्ग स्वयं विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करते हैं, जिसमें उत्साहित युवक स्वयं कार्यक्रम में हिस्सा लेते हैं. महानगरों की बड़ी-बड़ी सोसायटियों में भी युवाओं के लिए कार्यक्रम आयोजित करते हैं. कहीं-कहीं पर क्रिकेट, बैडमिंटन, फुटबॉल आदि का टूर्नामेंट भी आयोजित किया जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2023 01:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

