COVID-19- हर स्टेज के साथ कैसे खतरनाक होता जाता है कोरोनावायरस! क्या कहता है भारत का भविष्य?
ताजे आंकड़ों के अनुसार संपूर्ण विश्व में कोविड-19 के लगभग 186 देशों में कुल 2,79,320 व्यक्ति संक्रमित पाये गये हैं, जिसमें 11,587 मरीज मौत के शिकार हो चुके हैं, और लगभग 92,906 मरीज इलाज करवाकर घर जा चुके हैं. सूत्रों के अनुसार अभी भी कोविड-19 से संक्रमित 8044 मरीज जीवन-मृत्यु से संघर्ष कर रहे हैं. कोविड-19 का ताजा शिकार 186वां देश तिमोर लेस्टे है, जहां एक व्यक्ति कोरोनावायरस से ग्रस्त पाया गया है. ये आंकड़े इस बात का गवाह हैं, इससे पूर्व दुनिया में इससे बड़ी महामारी वाली बीमारी ना देखी गयी और ना सुनी गयी.