Rabindranath Tagore Jayanti 2020: बहुमुखी प्रतिभा के धनी रवींद्रनाथ टैगोर! 3 देशों के लिए राष्ट्रगान लिखनेवाले दुनिया के पहले कवि, नोबल पुरस्कार जीतनेवाले एशिया की पहली शख्सियत
एक कवि, कहानीकार, उपन्यासकार, नाटककार, अभिनेता, निर्देशक, समालोचक, शिक्षाशास्त्री, विचारक, समाजसेवी, यायावर, चित्रकार... ना जानें कितने पहलुओं को स्वयं में समेट रखा था, गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ने. रवींद्रनाथ टैगोर का जन्म कोलकाता के प्रसिद्ध ठाकुरवंश में हुआ था. 1877 में 16 वर्ष की आयु में उनकी पहली लघुकथा प्रकाशित हुई थी.