Apara Ekadashi 2020: अपरा एकादशी कब है? जानें इसका महत्व, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और व्रत कथा
एकदशी भगवान विष्णु को अतिप्रिय है. कहा जाता है कि मकर संक्रांति के समय गंगा-स्नान, सूर्यग्रहण के समय कुरुक्षेत्र और शिवरात्रि के समय काशी में गंगा-स्नान करने से जो पुण्य मिलता है, वही पुण्य अपरा एकादशी का व्रत-पूजा करके प्राप्त होता है. ज्येष्ठ माह में कृष्णपक्ष के दिन अपरा एकादशी का व्रत एवं पूजा-अर्चना का विधान है, इसे ‘अचला एकादशी' भी कहते हैं.