देश की खबरें | कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में ‘इंडिया’ गठबंधन की पहल को सफल बनाने का संकल्प लिया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की ‘निरंतर एकजुटता’ की शनिवार को सराहना की और कहा कि वह इस गठबंधन की पहल को सफल बनाने के पार्टी के संकल्प को दोहराती है ताकि देश विभाजनकारी और ध्रुवीकरण की राजनीति से मुक्त हो तथा लोगों को एक पारदर्शी, जवाबदेह और जिम्मेदार केंद्र सरकार मिले सके।