देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर : सेना के कमांडर ने अनंतनाग मुठभेड़ स्थल पर परिचालन तैयारियों की समीक्षा की

श्रीनगर, 16 सितंबर सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में मुठभेड़ स्थल के पास परिचालन तैयारियों की समीक्षा की। यह मुठभेड़ चार दिनों से जारी है।

सैन्य अधिकारियों ने लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी को उच्च प्राथमिकता वाले अभियानों के बारे में जानकारी दी, जिसमें बलों द्वारा उच्च प्रौद्योगिकी वाले उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है।

सेना की उत्तरी कमान ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने अनंतनाग के कोकेरनाग वन क्षेत्र में जारी अभियान की समीक्षा की।’’

अनंतनाग जिले के घने वन क्षेत्र से आतंकवादियों का सफाया करने का अभियान शनिवार को चौथे भी जारी है और इसके लिए ड्रोन और हेलीकॉप्टर की मदद ली जा रही है।

अनंतनाग में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बल के तीन अधिकारी और एक जवान शहीद हुआ है।

अधिकारियों ने बताया कि दक्षिणी कश्मीर जिले के कोकेरनाग इलाके में गडोले के जंगलों में आतंकवादियों के ठिकानों का पता लगाने के लिए ड्रोन और हेलीकॉप्टर को तैनात किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)