देश

Prateek Yadav Death: प्रतीक यादव के निधन से सपा परिवार में शोक, पार्टी नेताओं ने दी श्रद्धांजलि; सीएम योगी ने भी जताया दुख

प्रतीक यादव के निधन पर समाजवादी पार्टी ने भी आधिकारिक तौर पर शोक व्यक्त किया है. पार्टी की ओर से जारी संदेश में कहा गया, "श्री प्रतीक यादव जी का निधन अत्यंत दुखद है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें. विनम्र श्रद्धांजलि

Prateek Yadav Death: प्रतीक यादव के निधन से सपा परिवार में शोक, पार्टी नेताओं ने दी श्रद्धांजलि; सीएम योगी ने भी जताया दुख
(Photo Credits Twitter)

Prateek Yadav Death: उत्तर प्रदेश की राजनीति के दिग्गज नेता रहे स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का बुधवार सुबह लखनऊ में निधन हो गया. 38 वर्षीय प्रतीक को सुबह करीब 5:30 बजे सिविल अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अस्पताल सूत्रों के अनुसार, प्रतीक को 'ब्रॉट डेड' अवस्था में लाया गया था. उनके आकस्मिक निधन की खबर से प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है और उनके आवास पर समर्थकों का जुटना शुरू हो गया है.

 सपा ने जताया दुख

प्रतीक यादव के निधन पर समाजवादी पार्टी ने भी आधिकारिक तौर पर शोक व्यक्त किया है. पार्टी की ओर से जारी संदेश में कहा गया, "श्री प्रतीक यादव जी का निधन अत्यंत दुखद है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें. विनम्र श्रद्धांजलि.". इसके साथ ही सपा के नेताओं ने भी प्रतीक यादव के मौत पर शोक जताया है.  यह भी पढ़े:  Prateek Yadav Dies: मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, मौत का कारण स्पष्ट नहीं; VIDEO

सपा की तरफ से दी गई श्रद्धांजलि

सीएम योगी ने भी जताया शोक

प्रतीक यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, "पद्म विभूषण स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के पुत्र एवं राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव जी के पति श्री प्रतीक यादव जी का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं."

CM योगी का पोस्ट

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

प्रतीक यादव के निधन की स्पष्ट वजह अभी सामने नहीं आई है. डॉक्टरों और पुलिस प्रशासन ने मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों के अनुसार, सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

फिटनेस के शौकीन और राजनीति से दूर

प्रतीक यादव, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे. अपने बड़े भाई और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के विपरीत, प्रतीक ने कभी सक्रिय राजनीति में हिस्सा नहीं लिया. उन्होंने ब्रिटेन की लीड्स यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी और लखनऊ में रियल एस्टेट व फिटनेस के क्षेत्र में अपना सफल व्यवसाय चला रहे थे. वह अपने लग्जरी कार कलेक्शन और पशु प्रेम (जीव आश्रय संस्था) के लिए भी जाने जाते थे.

निजी जीवन और हालिया विवाद

प्रतीक यादव का विवाह 2011 में अपर्णा यादव से हुआ था, जो वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं. हालांकि, पिछले कुछ समय से प्रतीक यादव अपने निजी जीवन को लेकर चर्चा में थे. हाल ही में सोशल मीडिया पर उनके कुछ कथित पोस्ट सामने आए थे, जिसमें उन्होंने अपने वैवाहिक जीवन में तनाव और तलाक की इच्छा का संकेत दिया था. इन खबरों ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन परिवार की ओर से कभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2026 08:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).