उप्र में अभी तक 3,145 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि
प्रदेश के प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने यहां संवाददाताओं से कहा कि राज्य में फिलहाल कोरोना वायरस संक्रमण के लिए 1,821 लोगों का इलाज चल रहा है जबकि 1,261 लोग इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अभी तक संक्रमण से 63 लोगों की मौत हई है।