योगी की श्रमिकों से अपील : पैदल या साइकिल से न चलें
उन्होंने बताया कि 56 ट्रेनों से अब तक गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब, आंध्र प्रदेश और केरल आदि राज्यों से करीब 70 हजार श्रमिकों की वापसी हो चुकी है। ट्रेनों के अलावा राज्य परिवहन निगम की करीब 10 हजार बसें भी आने वाले श्रमिकों को सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचा रही हैं। शुक्रवार को हरियाणा से 30, 000 श्रमिक अपने प्रदेश में पहुंचेंगे।