केन्द्र ने राजस्थान को भरपूर सहायता दी: ठाकुर
ठाकुर ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए राजस्थान के भाजपा नेताओं से चर्चा करते हुए कहा की केन्द्र सरकार ने संकट के इस समय में राजस्थान की भरपूर मदद की है और राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मोदी सरकार से मिली सहायता के मामले में तथ्य छिपा कर बात कर रहे हैं।
जयपुर, आठ मई केंद्र सरकार द्वारा कांग्रेस शासित राज्यों को आर्थिक सहायता नहीं दिये जाने के आरोपों के बीच केंद्रीय वित्तराज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को कहा कि केन्द्र सरकार ने संकट के इस समय में राजस्थान की भरपूर मदद की है।
ठाकुर ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए राजस्थान के भाजपा नेताओं से चर्चा करते हुए कहा की केन्द्र सरकार ने संकट के इस समय में राजस्थान की भरपूर मदद की है और राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मोदी सरकार से मिली सहायता के मामले में तथ्य छिपा कर बात कर रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्थान सरकार द्वारा राहत कार्यों में राजनैतिक आधार पर भेदभाव की चर्चा दिल्ली तक है ।
ठाकुर ने कहा की अप्रैल महीने में राज्य सरकार को 2753 करोड़ रुपए कर हस्तांतरण के तहत , 741 करोड़ रुपए राज्य आपदा कोष के तहत, 503 करोड़ रुपये जीएसटी मुआवजे के तहत और कुल 4685 करोड़ रुपए की राशि हस्तांतरित की गई है।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रदेश भाजपा के प्रभारी अविनाश राय खन्ना , राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री वी सतीश, प्रदेश अध्यक्ष डा.सतीश पूनियां, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया, उप-नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुन मेघवाल और कैलाश चौधरी के साथ वीडियो कांफ़्रेसिंग से चर्चा की।
ठाकुर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ज़रिए प्रदेश के लघु और मध्यम उद्यमों, पेशेवरों से तथा व्यापार जगत के लोगों से कोविड-19 के दौर में अर्थव्यवस्था के बेहतर संचालन के लिए सुझाव लिए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2020 06:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

