एजेंसी न्यूज

अधिकतर भारतीयों को मई या जुलाई अंत तक कोरोना वायरस संकट खत्म होने की उम्मीद : सर्वेक्षण

लंदन की वैश्विक बाजार शोध कंपनी ‘यूगव’ के सर्वेक्षण के मुताबिक भारत में सर्वेक्षण में शामिल आधे से अधिक लोगों ने कोरोना वायरस संकट के अगले तीन महीने में समाप्त होने की उम्मीद जतायी। लेकिन कुछ का मानना है कि इसमें ज्यादा वक्त लग सकता है।

अधिकतर भारतीयों को मई या जुलाई अंत तक कोरोना वायरस संकट खत्म होने की उम्मीद : सर्वेक्षण

मुंबई, आठ मई कोरोना वायरस संकट को लेकर जहां दुनियाभर में अफरा-तफरी है, वहीं अधिकतर भारतीय इस मामले में आशावादी है। एक सर्वेक्षण के मुताबिक भारत में अधिकतर लोगों का मानना है कि कोरोना वायरस संकट मई या जुलाई के अंत तक खत्म हो जाएगा।

लंदन की वैश्विक बाजार शोध कंपनी ‘यूगव’ के सर्वेक्षण के मुताबिक भारत में सर्वेक्षण में शामिल आधे से अधिक लोगों ने कोरोना वायरस संकट के अगले तीन महीने में समाप्त होने की उम्मीद जतायी। लेकिन कुछ का मानना है कि इसमें ज्यादा वक्त लग सकता है।

कई देशों ने कोरोना वायरस के फैलाव को नियंत्रित किया है और पिछले कुछ दिनों में उनके यहां कोई नया मामला नहीं आया है।

भारत में अधिकतर लोगों का मानना है कि यहां कोरोना संकट दुनिया के मुकाबले जल्दी समाप्त हो जाएगा। सर्वेक्षण में शामिल 48 प्रतिशत लोगों को लगता है कि देश में कोरोना वायरस संकट मई या जुलाई के अंत तक खत्म हो जाएगा। जबकि वैश्विक स्तर पर 40 प्रतिशत लोग ही ऐसा मानते हैं।

कुछ ही लगभग 32 प्रतिशत भारतीयों को लगता है कि इस संकट पर अगस्त या अक्टूबर के अंत तक काबू पा लिया जाएगा। हालांकि 36 प्रतिशत लोगों को लगता है कि इससे वैश्विक हालात बदल जाएंगे।

मात्र सात प्रतिशत भारतीयों को कोरोना वायरस के एक साल तक रहने की संभावना दिखती है। जबकि वैश्विक स्तर पर भी 10 प्रतिशत लोग ही ऐसा मानते हैं।

यूगव ने भारत में करीब 900 व्यस्कों के बीच 28 अप्रैल से एक मई के बीच ऑनलाइन सर्वेक्षण किया। यूगव के पैनल पर दुनियाभर के 60 लाख से अधिक लोग मौजूद हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2020 06:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).