एजेंसी न्यूज

मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए टी20 विश्व कप का होना मुश्किल: वार्नर

इस वैश्विक महामारी के कारण दुनिया भर में क्रिकेट से जुड़ी गतिविधियां ठप्प पड़ी हुई और टी20 विश्व कप के आयोजन पर गंभीर संदेह है।

मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए टी20 विश्व कप का होना मुश्किल: वार्नर
जमात

नयी दिल्ली, आठ मई ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने कहा कि कोविड-19 महामारी के बीच मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए इस साल अक्टूबर-नवंबर में टी20 विश्व का आयोजन उनके देश में मुश्किल है।

इस वैश्विक महामारी के कारण दुनिया भर में क्रिकेट से जुड़ी गतिविधियां ठप्प पड़ी हुई और टी20 विश्व कप के आयोजन पर गंभीर संदेह है।

वार्नर ने भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के साथ ‘इंस्टाग्राम चैट’ में कहा, ‘‘जैसी परिस्थितियां है उससे आईसीसी विश्व कप (टी20) का आयोजन होता नहीं दिख रहा है। हर किसी (16 टीमें) को एक साथ लाना काफी मुश्किल होगा।’’

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने हालांकि इस पर अभी कोई फैसला नहीं लिया है।

इस बातचीत के दौरान रोहित ने कहा कि इस विश्व कप के बाद भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा है, जो अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर शुरू करने का ‘शानदार मौका’ होगा।

सीमित ओवरों के भारतीय उपकप्तान ने कहा, ‘‘ मझे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना पसंद है। पिछली बार जब हम जीते(2019) थे ,तब वह बेहतरीन पल था। हमें आपकी कमी (वार्नर और स्टीव स्मिथ) खल रही थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था। मुझे अगले दौरे का इंतजार है। उम्मीद है कि दोनों बोर्ड श्रृंखला कराने का कोई तरीका ढूंढ लेंगे। दुनिया के लिए यह क्रिकेट को फिर से शुरू करने का शानदार मौका होगा।’’

भारतीय टीम ने पिछले दौरे पर ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट श्रृंखला में जीत दर्ज की थी। वार्नर ने कहा कि वह टीम को हारते हुए देख कर खुद असहाय महसूस कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘उस श्रृंखला को मौदान के बाहर से बैठ कर देखना मुश्किल था क्योंकि आप कुछ नहीं कर सकते। लेकिन मैं यह कहना चाहता हूं कि भारत के पास बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ सबसे अच्छा तेज आक्रमण है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2020 06:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).