एजेंसी न्यूज

भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के लिए पुरी में रथ का निर्माण शुरू

यह वार्षिक रथ यात्रा 23 जून से शुरू होनी है।

भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के लिए पुरी में रथ का निर्माण शुरू
जमात

भुवनेश्वर/पुरी, आठ मई भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा के लिए रथ निर्माण का काम लॉकडाउन के बीच शुक्रवार को शुरू कर दिया गया।

यह वार्षिक रथ यात्रा 23 जून से शुरू होनी है।

अधिकारियों ने बताया कि जगन्नाथ मंदिर कार्यालय और श्री नहर महल के सामने ग्रैंड रोड पर दोनों ओर स्थित ‘रथ कला’ में निर्माण कार्य जारी है।

उन्होंने बताया कि निर्माणस्थल पर अवरोधक लगा दिए गए हैं और प्रशासन के निर्देशानुसार उसे कपड़ों से ढक दिया गया है। सामाजिक दूरी के नियम का पालन किया जा रहा है।

‘रथ कला’ को भी निषिद्ध क्षेत्र घोषित कर दिया गया है।

भगवान जगन्नाथ रथ के प्रमुख बढ़ई बिजय महापात्र ने बताया कि लॉकडाउन के दिशा-निर्देशों के तहत रथ का निर्माण किया जा रहा है। सामाजिक दूरी बनाए रखने के नियम का पालन किया जा रहा है और सभी लोग काम के समय मास्क भी पहनते हैं।

उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार की ओर से ‘रथ कला’ में निर्माण गतिविधियां शुरू करने की अनुमति देने के बाद यहां काम शुरू किया गया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2020 07:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).