एजेंसी न्यूज

मजदूरों को लूटने के आरोप में तीन व्यक्ति गिरफ्तार, एक नाबालिग भी पकड़ा गया

उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान बलजीत नगर निवासी अमर (22), पांडव नगर निवासी सोनू (21) और प्रेम नगर निवासी अर्जुन (21) के रूप में हुई है।

मजदूरों को लूटने के आरोप में तीन व्यक्ति गिरफ्तार, एक नाबालिग भी पकड़ा गया
जमात

नयी दिल्ली, आठ मई बिहार में अपने गांव जाने के लिए पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने जा रहे पांच मजदूरों को कथित तौर पर लूटने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया और एक किशोर को पकड़ा गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान बलजीत नगर निवासी अमर (22), पांडव नगर निवासी सोनू (21) और प्रेम नगर निवासी अर्जुन (21) के रूप में हुई है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मजदूरों को जब पता चला कि फंसे हुए मजदूरों को उनके मूल स्थानों पर पहुंचाने के लिए ट्रेन चल रही हैं, जिसके बाद बुधवार को तड़के करीब तीन बजे, मायापुरी की एक फैक्ट्री में काम करने वाले पीड़ितों ने अपने गांव जाने के लिए पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे पटरी के साथ-साथ चलना शुरू कर दिया।

बिहार के छपरा जिले के रहने वाले इन सभी पांच मजदूरों को प्रेम नगर में एक रेलवे क्रॉसिंग के पास लूट लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि जब लुटेरे भागने की कोशिश कर रहे थे, तो मजदूरों ने उनका पीछा किया और अमर को पकड़ लिया।

पुलिस ने बताया कि अमर द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर, दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और एक किशोर को भी पकड़ा गया। उनके कब्जे से मोबाइल फोन, पर्स और नकदी बरामद की गई।

पुलिस ने बताया कि मजदूरों को दिल्ली में ही रुकने के लिए मना लिया गया और राष्ट्रीय राजधानी में उनके आवास पर वापस भेज दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2020 07:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).