विशेष प्रबंध कर बिजली आपूर्ति तत्काल की जाए बहाल : श्रीकांत शर्मा
शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश में आंधी पानी से प्रभावित जनपदों की विद्युत आपूर्ति की समीक्षा की। ऊर्जा मंत्री ने निर्देश दिया कि ऐसे क्षेत्र जहां भी आपूर्ति प्रभावित है, वहां विशेष प्रबंध कर आपूर्ति तत्काल बहाल की जाए। इसके लिए अतिरिक्त संसाधन भी लगाए जाने हैं तो अधिकारी स्थानीय स्तर पर इसकी समीक्षा कर तत्काल कार्य पूर्ण करायें।
लखनऊ, आठ मई उत्तर प्रदेश के उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने शुक्रवार को निर्देश दिया कि जिन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित है, वहां विशेष प्रबंध कर आपूर्ति तत्काल बहाल की जाए ।
शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश में आंधी पानी से प्रभावित जनपदों की विद्युत आपूर्ति की समीक्षा की। ऊर्जा मंत्री ने निर्देश दिया कि ऐसे क्षेत्र जहां भी आपूर्ति प्रभावित है, वहां विशेष प्रबंध कर आपूर्ति तत्काल बहाल की जाए। इसके लिए अतिरिक्त संसाधन भी लगाए जाने हैं तो अधिकारी स्थानीय स्तर पर इसकी समीक्षा कर तत्काल कार्य पूर्ण करायें।
उन्होंने यूपीपीसीएल अध्यक्ष से प्रभावित जनपदों में चल रहे अनुरक्षण कार्यों की अलग से समीक्षा करने के निर्देश दिए।
शर्मा ने कहा कि लॉकडाउन-3 में पिछले कई दिनों से आंधी-पानी की घटनाएं हो रहीं हैं। बुंदेलखंड, पूर्वांचल, मध्यांचल व पश्चिमांचल के कई जनपदों खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति तंत्र को इसकी वजह से नुकसान हुआ है, जिससे कई स्थानों पर आपूर्ति बाधित होने की शिकायतें 1912 और सोशल मीडिया के जरिये आ रही हैं।
उन्होंने कहा कि कई जनपदों में विद्युत विभाग के ‘कोरोना योद्धा’ तत्काल आपूर्ति बहाल कर पाने में सफल भी हुए हैं। वहीं कई स्थानों पर ज्यादा नुकसान होने की वजह से दिक्कत आ रही है। ऐसे में चिन्हित स्थानों पर अतिरिक्त टीमें लगाकर जल्दी आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ करें।
उन्होंने यूपीपीसीएल अध्यक्ष को निर्देश दिया कि जिन क्षेत्रों में अभी भी आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है, वहां अतिरिक्त संसाधन लगाकर आपूर्ति बहाल कराएं। उन्होंने सभी वितरण कंपनियों के प्रबंध निदेशकों को निर्देशित किया कि ऐसे क्षेत्रों की निगरानी स्वयं करें। आपूर्ति बहाली संबंधी कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है।
उन्होंने विपदा की स्थिति में भी पूरी लगन से आम लोगों का जीवन सुगम बनाने में लगे ‘ऊर्जा परिवार’ के कोरोना योद्धाओं की प्रशंसा की। मंत्री ने कहा कि संविदाकर्मी हों या अभियंता हों, सभी दिन-रात मेहनत कर निर्बाध विद्युत आपूर्ति के विद्युत विभाग के संकल्प को पूरा कर रहे हैं। यह भी कहा कि आंधी-पानी उनके कार्यों में बाधा जरूर बने हैं लेकिन वह इन बाधाओं को पार कर प्रदेशवासियों की मदद कर रहे हैं।
अमृत
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2020 07:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

