एससीबीए अध्यक्ष ने अशोक अरोड़ा को सचिव पद से निलंबित करने के फैसले को सही ठहराया
एससीबीए के अध्यक्ष का बयान इसलिए अहम है, क्योंकि सोमवार को ही वकीलों की सर्वोच्च निकाय बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने एससीबीए की कार्यकारी समिति के उस फैसले पर रोक लगा दी जिसमें अरोड़ा को सचिव पद से निलंबित किया गया है। बीसीआई ने निलंबन को अवैध, अलोकतांत्रिक और निरंकुश करार दिया है।