लॉकडाउन की पाबंदियों के बीच 2.14 लाख करोड़ रुपये के आयात को मंजूरी, शुल्क मिला 28,810 करोड़ रुपये
केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने 23 मार्च से 10 मई के बीच निर्यात व आयात (एक्जिम) व्यापार का विवरण देते हुए कहा कि आयातकों द्वारा 2.90 लाख से अधिक 'बिल ऑफ एंट्री' दाखिल किये गये, जबकि निर्यातकों ने 2.85 लाख 'शिपिंग बिल' दाखिल किये।