लॉकडाउन की पाबंदियों के बीच 2.14 लाख करोड़ रुपये के आयात को मंजूरी, शुल्क मिला 28,810 करोड़ रुपये
केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने 23 मार्च से 10 मई के बीच निर्यात व आयात (एक्जिम) व्यापार का विवरण देते हुए कहा कि आयातकों द्वारा 2.90 लाख से अधिक 'बिल ऑफ एंट्री' दाखिल किये गये, जबकि निर्यातकों ने 2.85 लाख 'शिपिंग बिल' दाखिल किये।
नयी दिल्ली, 11 मई सीमा शुल्क विभाग ने कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिये लॉकडाउन की पाबंदियों के बीच 2.14 लाख करोड़ रुपये के आयात पर मंजूरी दी और इस दौरान 28,810 करोड़ रुपये का शुल्क वसूल किया।
केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने 23 मार्च से 10 मई के बीच निर्यात व आयात (एक्जिम) व्यापार का विवरण देते हुए कहा कि आयातकों द्वारा 2.90 लाख से अधिक 'बिल ऑफ एंट्री' दाखिल किये गये, जबकि निर्यातकों ने 2.85 लाख 'शिपिंग बिल' दाखिल किये।
सीबीआईसी ने एक ट्वीट में कहा, इस अवधि के दौरान 2,14,710 करोड़ रुपये का आयात हुआ, जबकि 28,810 करोड़ रुपये का शुल्क वसूल किया गया।
बोर्ड ने कहा कि इस दौरान 2.47 लाख से अधिक 'निर्यात आदेश (लेट एक्सपोर्ट ऑर्डर)' जारी किये गये, जबकि 7,055 करोड़ रुपये का निर्यात लाभ वितरित किया गया।
सीबीआईसी ने ‘नेशनल टेक्नोलॉजी डे’ हैशटैग के साथ ट्वीट में कहा, ‘‘सीबीआईसी ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिये सावधानियों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए लॉकडाउन की अवधि के दौरान कारोबार सुगमता तथा परेशानी मुक्त व्यापार को बढ़ावा देने के लिये प्रौद्योगिकी का लाभ उठाया है।’’
उल्लेखनीय है कि देश में 25 मार्च से लॉकडाउन लागू है। इसे दो बार बढ़ाया जा चुका है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2020 11:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

