प्रीमियर लीग को जून में फिर से शुरू करने के लिये हरी झंडी
इस प्रक्रिया का दूसरा कदम यह होगा कि एक जून के बाद खेल आयोजन दर्शकों के बिना सिर्फ प्रसारकों के लिये होंगे जिसमें सामाजिक दूरी के दिशा निर्देशों का खास ख्याल रखा जाएगा।
इंग्लैंड के शीर्ष 20 फुटबॉल क्लबों ने खेल को फिर शुरू करने की योजना पर बातचीत की।
इस प्रक्रिया का दूसरा कदम यह होगा कि एक जून के बाद खेल आयोजन दर्शकों के बिना सिर्फ प्रसारकों के लिये होंगे जिसमें सामाजिक दूरी के दिशा निर्देशों का खास ख्याल रखा जाएगा।
ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि उनका मानना है कि टीवी पर खेलों की वापसी से राष्ट्रीय मनोबल पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
खेल प्रेमियों को हालांकि स्टेडियमों में जाकर मैच देखने के लिये अभी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है क्योंकि नये दिशानिर्देशों में कहा गया है कि दर्शकों के सामने खेल संक्रमणों की दर में कमी के आधार पर बाद में ही संभव हो पाएगा।
प्रीमियर लीग के क्लब आठ जून से शुरू होने वाले सप्ताह से वापसी की योजना बना रहे हैं। मैचों की शुरुआत से पहले हालांकि इस प्रोटोकॉल पर सहमति जतानी होगी कि समूह में अभ्यास की सुरक्षित वापसी कैसे करनी है और प्रीमियर लीग ‘पॉजीटिव’ मामलों से कैसे निबटेगा।
ब्राइटन ने रविवार को पुष्टि की थी उसकी टीम का तीसरा सदस्य संक्रमित पाया गया है।
जर्मनी की टीमों में संक्रमित मामले पाये गये हैं लेकिन बुंदेसलीगा इस सप्ताहांत शुरू हो रही है। इटली, स्पेन और पुर्तगाल की टीमों भी संक्रमण के मामले मिले हैं।
प्रीमियर लीग के सीईओ रिचर्ड मास्टर्स ने कहा, ‘‘हमारे पास तैयार प्रोटोकॉल है जिसकी समीक्षा की गयी है। हमने परीक्षण के लिये एक कंपनी नियुक्त की है। लेकिन खिलाड़ियों और टीम मैनेजरों के साथ विचार विमर्श अगला महत्वपूर्ण कदम होगा। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘जब तक हम खिलाड़ियों और मैनेजरों से बात नहीं करते तब तक कोई फैसला नहीं करेंगे और उनके साथ बैठक इस सप्ताह बाद में की जाएगी। ’’
ब्रिटेन में कोरोना महामारी से मरने वालों की आधिकारिक संख्या 32000 है ।
प्रीमियर लीग का सत्र पूरा नहीं होने पर क्लबों को एक अरब डॉलर का नुकसान होगा जिसमें से 76 करोड़ डॉलर प्रसारण अधिकारों से मिलने हैं ।
एएफपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2020 10:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

