एजेंसी न्यूज

कोविड-19: चंडीगढ़ में दो माह की बच्ची समेत सात संक्रमित, संक्रमण के कुल 180 मामले

नए मामलों में से पांच संक्रमित लोग बापू धाम कॉलोनी के रहने वाले हैं। यह शहर का सर्वाधिक प्रभावित इलाका है। चंडीगढ़ के कुल मामलों में से अब तक 115 मामले बापू धाम कॉलोनी से हैं।

कोविड-19: चंडीगढ़ में दो माह की बच्ची समेत सात संक्रमित, संक्रमण के कुल 180 मामले
जमात

चंडीगढ़, 11 मई चंडीगढ़ में सोमवार को दो माह की एक बच्ची समेत कुल सात लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए जिससे केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 180 पर पहुंच गई।

नए मामलों में से पांच संक्रमित लोग बापू धाम कॉलोनी के रहने वाले हैं। यह शहर का सर्वाधिक प्रभावित इलाका है। चंडीगढ़ के कुल मामलों में से अब तक 115 मामले बापू धाम कॉलोनी से हैं।

दो माह की संक्रमित बच्ची सेक्टर 25 की रहने वाली है। 35 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति भी यहीं का रहने वाला है।

मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक अस्पताल से चार लोगों को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दी गई। अब तक कुल 28 मरीज ठीक हो चुके हैं। 142 मरीजों का इलाज चल रहा है।

सोमवार को चंडीगढ़ प्रशासन ने तय किया कि सरकारी दफ्तरों में आम लोगों से जुड़ा कामकाज अब 18 मई से शुरू होगा, पहले यह 11 मई से शुरू होना था।

चंडीगढ़ के प्रशासक वी.पी. सिंह बदनौर ने शहर में संक्रमण के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई और इस समस्या से निपटने के लिए पीजीआईएमईआर तथा अन्य संस्थानों के विशेषज्ञों से सलाह मांगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2020 11:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).