एजेंसी न्यूज

जम्मू कश्मीर में अपहृत लड़की मुक्त करायी गयी, रामबन में आरोपी पकड़ा गया

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस अभियान के दौरान बबलू नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया जो बटोटे के थोर गांव का रहने वाला है।

जम्मू कश्मीर में अपहृत लड़की मुक्त करायी गयी, रामबन में आरोपी पकड़ा गया
जमात

रामबन/जम्मू, 11 मई जम्मू कश्मीर में दो दिन पहले अगवा कर ली गयी एक दिव्यांग लड़की को सोमवार को रामबण जिले से मुक्त कराया गया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस अभियान के दौरान बबलू नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया जो बटोटे के थोर गांव का रहने वाला है।

अधिकारी के अनुसार लड़की के पिता द्वारा बटोटे थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। उसके पिता ने शुक्रवार को शिकायत दर्ज करायी थी कि वह शुक्रवार सुबह को टेलर की दुकान पर गयी थी लेकिन घर नहीं लौटी।

पुलिस के मुताबिक लड़की के पिता ने बबलू पर बेटी के अपहरण का आरोप लगाया जिसके बाद मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू हुई।

अधिकारी के अनुसार रामबन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हसीब उर रहमान ने एक टीम बनायी जिसने बटोटे, पत्नीटोप और चेनानी इलाकों में छापा मारा। लड़की को चेनानी इलाके से मुक्त कराया गया।

अधिकारी ने कहा कि कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद लड़की को उसके परिवार के हवाले कर दिया गया। मामले की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2020 10:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).