United Arab Emirates National Cricket Team vs Ireland National Cricket Team, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard Update: संयुक्त अरब अमीरात राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 29 जनवरी को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से खेला जा रहा हैं. यूएई टीम ने अपना पिछला मैच एशिया कप राइजिंग स्टार के दौरान पाकिस्तान-ए के खिलाफ खेला था जिसमें वह 9 विकेट से हारकर बाहर हो गई थी. दूसरी ओर आयरलैंड ने हाल ही में इटली के खिलाफ टी20 सीरीज 2-1 से जीती है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में संयुक्त अरब अमीरात की कमान मुहम्मद वसीम (Muhammad Waseem) के हाथों में हैं. जबकि, आयरलैंड की अगुवाई पॉल स्टर्लिंग (Paul Stirling) कर रहे हैं. इस रोमांचक मुकाबले में आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: UAE vs IRE, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: दुबई में आयरलैंड के बल्लेबाज मचाएंगे तांडव या संयुक्त अरब अमीरात के गेंदबाज बिखेरेंगे अपना जलवा? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
पहले टी20 मुकाबले में आयरलैंड ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (UAE vs IRE 1st T20I Match Playing)
संयुक्त अरब अमीरात: मुहम्मद वसीम (कप्तान), अर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), सोहैब खान, अलीशान शराफू, राहुल चोपड़ा, हर्षित कौशिक, बासिल हमीद, मुहम्मद अरफान, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद जवादुल्लाह.
Ireland have won the toss and have opted to bat #UAEvIRE #UAEvsIRE #UAE #IRE #T20ISeries pic.twitter.com/4o3f4WVZp7
— Siddharth Raghuvanshi (@sidisingh73) January 29, 2026
आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), कर्टिस कैम्फर, बेंजामिन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, बैरी मैक्कार्थी, मैथ्यू हम्फ्रेस.
दोनों टीम इस श्रृंखला में भी जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी. यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर अभी तक 82 मैच खेला गया है. इस मैदान पर वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के खिलाफ श्रृंखला में स्पिनरों का बोलबाला देखने को मिला है. दोनों टीम अपने पिछले प्रदर्शन को भुलाकर इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगी. आगामी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए भी यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण होने वाली है. दोनों टीमों की नजर इस सीरीज के जरिए टी20 वर्ल्ड कप से पहले अपनी रणनीति को परखने पर होगी.
संयुक्त अरब अमीरात बनाम आयरलैंड के बीच अबतक कुल नौ टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं. इस दौरान आयरलैंड की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. आयरलैंड की टीम ने पांच मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, संयुक्त अरब अमीरात की टीम को महज चार मैचों में जीत नसीब हुई है. अब तक खेले गए टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में संयुक्त अरब अमीरात क्रिकेट टीम और आयरलैंड क्रिकेट टीम के बीच बहुत ज्यादा मैच नहीं हुए हैं, लेकिन जितने भी मुकाबले हुए हैं, वे काफ़ी रोमांचक रहे हैं.
नोट: संयुक्त अरब अमीरात राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY