South Africa vs West Indies, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज (Photo Credit: X Formerly Twitter)

South Africa National Cricket Team vs West Indies Cricket Team, 2nd T20I Match Live Score Update: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 29 जनवरी को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सेंचुरियन (Centurion) के सुपरस्पोर्ट पार्क (SuperSport Park) में भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे से खेला जा रहा हैं. पहले टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हरा दिया था. इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. अब दूसरे टी20 मुकाबले को जीतकर दक्षिण अफ्रीका की टीम सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. वेस्टइंडीज की टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में दक्षिण अफ्रीका की कमान एडेन मार्कराम (Aiden Markram) के हाथों में हैं. जबकि, वेस्टइंडीज की अगुवाई ब्रैंडन किंग (Brandon King) कर रहे हैं. इस रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (SA vs WI 2nd T20I Match Playing)

दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, जेसन स्मिथ, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, क्वेना मफाका.

वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज़, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, जेडेन सील्स.

दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (South Africa National Cricket Team vs West Indies Cricket Team Match Scorecard)

दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज दोनों टीमों ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में काफी खराब प्रदर्शन किया है. दक्षिण अफ्रीका की टीम पाकिस्तान और टीम इंडिया के खिलाफ लगातार दो टी20 इंटरनेशनल सीरीज हारी है तो वेस्टइंडीज भी पिछले पांच में से महज एक ही मैच जीत पाई है. क्विंटन डी कॉक, डेवाल्ड ब्रेविस और एनरिक नॉर्टजे ने हाल ही में खत्म हुए एसए20 लीग में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है.

इस मुकाबले में क्विंटन डी कॉक, एडेन मार्कराम, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जेनसन, ब्रैंडन किंग, शिमरॉन हेटमायर, गुडाकेश मोटी और शमर जोसेफ ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी. दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस और गुडाकेश मोटी के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं शिमरॉन हेटमायर और मार्को जेनसन के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.

नोट: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.