क्रिकेट

South Africa vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

इस मुकाबले में क्विंटन डी कॉक, एडेन मार्कराम, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जेनसन, ब्रैंडन किंग, शिमरॉन हेटमायर, गुडाकेश मोटी और शमर जोसेफ ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी. दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस और गुडाकेश मोटी के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है.

South Africa vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट
दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज (Photo Credit: X Formerly Twitter)

South Africa National Cricket Team vs West Indies Cricket Team, 2nd T20I Match Live Score Update: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 29 जनवरी को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सेंचुरियन (Centurion) के सुपरस्पोर्ट पार्क (SuperSport Park) में भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे से खेला जा रहा हैं. पहले टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हरा दिया था. इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. अब दूसरे टी20 मुकाबले को जीतकर दक्षिण अफ्रीका की टीम सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. वेस्टइंडीज की टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में दक्षिण अफ्रीका की कमान एडेन मार्कराम (Aiden Markram) के हाथों में हैं. जबकि, वेस्टइंडीज की अगुवाई ब्रैंडन किंग (Brandon King) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: South Africa vs West Indies, 2nd T20I Match Prediction: सेंचुरियन में आज दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

इस मुकाबले में क्विंटन डी कॉक, एडेन मार्कराम, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जेनसन, ब्रैंडन किंग, शिमरॉन हेटमायर, गुडाकेश मोटी और शमर जोसेफ ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी. दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस और गुडाकेश मोटी के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं शिमरॉन हेटमायर और मार्को जेनसन के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.

दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (South Africa National Cricket Team vs West Indies Cricket Team Match Scorecard)

दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज दोनों टीमों ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में काफी खराब प्रदर्शन किया है. दक्षिण अफ्रीका की टीम पाकिस्तान और टीम इंडिया के खिलाफ लगातार दो टी20 इंटरनेशनल सीरीज हारी है तो वेस्टइंडीज भी पिछले पांच में से महज एक ही मैच जीत पाई है. क्विंटन डी कॉक, डेवाल्ड ब्रेविस और एनरिक नॉर्टजे ने हाल ही में खत्म हुए एसए20 लीग में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है.

दोनों टीम अपने पिछले प्रदर्शन को भुलाकर इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगी. आगामी आईसीसी T20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए भी यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण होने वाली है. दोनों टीमों की नजर इस सीरीज के जरिए टी20 वर्ल्ड कप से पहले अपनी रणनीति को परखने पर होगी.

नोट: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 29, 2026 09:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).