United Arab Emirates National Cricket Team vs Ireland National Cricket Team, 1st T20I Match Live Score Update: संयुक्त अरब अमीरात राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 29 जनवरी को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से खेला जा रहा हैं. यूएई टीम ने अपना पिछला मैच एशिया कप राइजिंग स्टार के दौरान पाकिस्तान-ए के खिलाफ खेला था जिसमें वह 9 विकेट से हारकर बाहर हो गई थी. दूसरी ओर आयरलैंड ने हाल ही में इटली के खिलाफ टी20 सीरीज 2-1 से जीती है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में संयुक्त अरब अमीरात की कमान मुहम्मद वसीम (Muhammad Waseem) के हाथों में हैं. जबकि, आयरलैंड की अगुवाई पॉल स्टर्लिंग (Paul Stirling) कर रहे हैं. इस रोमांचक मुकाबले में आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. यह भी पढ़ें: South Africa vs West Indies, 2nd T20I Match Prediction: सेंचुरियन में आज दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
यह पहला मुकाबला दोनों टीमों के लिए सीरीज में बढ़त बनाने का अच्छा मौका होगा और दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के तहत अपने खिलाड़ियों को आजमाते हुए नजर आएंगी. दोनों टीमों ने आखिरी बार 20 ओवर का मैच फरवरी 2022 में खेला था. मोहम्मद वसीम से बल्ले से महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ-साथ कप्तान के रूप में भी नेतृत्व करने की उम्मीद है.
आयरलैंड की टीम दुबई में कुछ समय बिता चुकी है, जहां उन्होंने इटली के खिलाफ तीन टी20 इंटरनेशनल मैच खेले और सीरीज 2-1 से जीती. टीम को उम्मीद होगी कि वे बचे हुए दो मैचों में भी शानदार प्रदर्शन करेंगे ताकि 7 फरवरी से शुरू होने वाले बीस टीमों के टूर्नामेंट के लिए उनकी तैयारी पूरी हो सके.
संयुक्त अरब अमीरात बनाम आयरलैंड के बीच अबतक कुल नौ टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं. इस दौरान आयरलैंड की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. आयरलैंड की टीम ने पांच मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, संयुक्त अरब अमीरात की टीम को महज चार मैचों में जीत नसीब हुई है. अब तक खेले गए टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में संयुक्त अरब अमीरात क्रिकेट टीम और आयरलैंड क्रिकेट टीम के बीच बहुत ज्यादा मैच नहीं हुए हैं, लेकिन जितने भी मुकाबले हुए हैं, वे काफ़ी रोमांचक रहे हैं.
नोट: संयुक्त अरब अमीरात राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY