एजेंसी न्यूज

पिरामल एंटरप्राइजिज को चौथी तिमाही में 1,702.59 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा

इससे पिछले साल की चौथी तिमाही में कंपनी ने 454.63 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हासिल किया था।

पिरामल एंटरप्राइजिज को चौथी तिमाही में 1,702.59 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा

मुंबई, 11 मई अजय पिरामल के नेतृत्व वाली पिरामल एंटरप्राजिज ने सोमवार को कहा कि 31 मार्च 2020 को समाप्त पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में उसे 1,702.59 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ। कंपनी को कोविड- 19 महामारी के चलते अतिरिक्त प्रावधान करने के कारण यह घाटा हुआ।

इससे पिछले साल की चौथी तिमाही में कंपनी ने 454.63 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हासिल किया था।

जनवरी से मार्च 2020 की चौथी तिमाही में कंपनी की कुल आय भी एक साल पहले के 3,408.62 करोड़ रुपये से घटकर 3,341 करोड़ रुपये रह गई।

कंपनी के चौथी तिमाही परिणाम की घोषणा के अवसर पर मीडिया कॉल पर पिरामल ने कहा, ‘‘कोविड-19 संकट ऐसे समय आया है जब पहले से सुस्ती चल रही थी। ऐसे में कंपनी के निदेशक मंडल ने 1,903 करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रावधान करना बेहतर समझा। इसे मिलकार कुल प्रावधान बढ़कर 2,693 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह राशि कंपनी की बुक का 5.8 प्रतिशत बैठती है।

इस दौरान कंपनी को 35 प्रतिशत कंपनी कर की पुरानी व्यवस्था से निकलकर 25 प्रतिशत कर की व्यवस्था में जाने से न्यूनतम वैकल्पिक कर (मैट) और डीटीए में हुये कुछ बदलाव से 1,758 करोड़ रुपये की प्राप्ति भी हुई।

कंपनी ने बंबई शेयर बाजार को सूचित किया है कि उसके निदेशक मंडल ने प्रति शेयर 14 रुपये का लाभांश देने की सिफारिश की है।

पूरे वित्त वर्ष 2019-20 की यदि बात की जाये तो इस दौरान पिरामल एंटरप्राइजिज का शुद्ध लाभ 21.14 करोड़ रुपये रहा जो कि एक साल पहले के साल में 1,464.09 करोड़ रुपये रहा। वर्ष के दौरान कंपनी को अपने कारोबार से कुल 13,068.29 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। एक साल पहले 2018- 19 में यह 11,882.59 करोड़ रुपये रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2020 11:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).