पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले 38,799 पर पहुंचे, 834 लोगों की मौत: स्वास्थ्य मंत्रालय
राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने अपने नवीनतम अपडेट में कहा कि पंजाब में अब तक कुल 14,201 मामलों का पता चला है, जबकि सिंध में 14,916, खैबर-पख्तूनख्वा में 5,678, बलोचिस्तान में 2,457, गिलगित-बाल्तिस्तान में 518, इस्लामाबाद में 921 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 108 मामले सामने आए हैं।