गढ़वा के कांडी में सोन नदी में डूबने से पांच व्यक्तियों की मौत, दो लापता
कांडी के अंचल पदाधिकारी राकेश सहाय ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि डूबने से सात लोगों की मौत होने की खबर है, हालांकि दो लोगों के शव अभी तक नहीं मिले हैं।
गढ़वा, 16 मई गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड के डूमर सोता गांव में शनिवार सुबह सात बजे सोन नदी में नहाने गये सात लोग डूब गये जिनमें से पांच की मौत हो गयी जबकि दो अन्य लापता हैं।
कांडी के अंचल पदाधिकारी राकेश सहाय ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि डूबने से सात लोगों की मौत होने की खबर है, हालांकि दो लोगों के शव अभी तक नहीं मिले हैं।
उन्होंने बताया कि लापता लोगों की तलाश गोताखोरों द्वारा घटना के बाद से ही लगातार जारी है।
इस घटना में नदी में डूबने से जिन लोगों की मौत हुई है उनमें से ब्रजेश सिंह (30 वर्ष), आलोक मिश्रा (29 वर्ष), अंकित मिश्रा (19 वर्ष), नीरज मिश्रा (21 वर्ष), तथा अश्विनी दूबे (25 वर्ष) के शव मिल गए हैं जबकि 21 वर्षीय राजन दूबे एवं 25 वर्षीय सुशील मिश्रा लपाता हैं।
अधिकारियों ने बताया कि डूमर सोता गांव के ही कुल आठ लोग एकसाथ झारखंड के सीमांत क्षेत्र स्थित सोन नदी में स्नान करने के लिए आज सुबह सात बजे निकले थे। उक्त सभी लोगों में से एक बचकर बाहर निकल गया जबकि शेष सात लोग एक दूसरे को बचाने में नदी में डूब गए।
इधर पेयजल स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर में इस घटना पर ट्वीट करके कहा, ‘‘सात युवकों की मौत की खबर मिलने पर स्तब्ध हूँ। मृतकों को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि। सभी मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। दुख की इस घड़ी में सरकार आपके साथ खड़ी है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2020 04:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

