GT vs RCB, IPL 2026 42nd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 42वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Gujarat Titans vs Royal Challengers Bengaluru, TATA Indian Premier League 2026 42nd Match Stats And Preview Details: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 42वां मुकाबला कल यानी 30 अप्रैल को गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (GT vs RCB) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम (Narendra Modi Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. गुजरात टाइटंस ने इस सीजन में अब तक 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 4 मैच में जीत और 4 में हार का सामना किया है. वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 8 मैच खेले हैं, जिसमें 6 में जीत और 2 में हार मिली है. दोनों टीमों की नजर इस मुकाबले को जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में गुजरात टाइटंस की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: MI vs SRH, IPL 2026 41st Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस अपने घरेलू मैदान पर जीत दर्ज करना चाहेगी. टीम ने अब तक 8 मुकाबलों में 4 जीत हासिल की है, जबकि 4 में हार का सामना किया है. दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु शानदार फॉर्म में है और 8 में से 6 मैच जीत चुकी है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेहद रोमांचक हो सकता है.

गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हेड टू हेड (GT vs RCB Head To Head)

आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से 4 मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीते हैं, जबकि 3 मैच गुजरात टाइटंस ने अपने नाम किए हैं. पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी.

गुजरात टाइटंस की टीम पिछले मुकाबले में जीत के बाद आत्मविश्वास से भरी होगी. बल्लेबाजी में शुभमन गिल और साई सुदर्शन टीम को मजबूत शुरुआत दे सकते हैं. जोस बटलर मिडिल ऑर्डर में टीम को मजबूती देंगे. वहीं गेंदबाजी में राशिद खान और कगिसो रबाडा से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम शानदार लय में है. बल्लेबाजी में विराट कोहली और देवदत्त पडीक्कल टीम के लिए अहम होंगे, जबकि मिडिल ऑर्डर में रजत पाटीदार और टिम डेविड मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड टीम को मजबूती देंगे.

नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Narendra Modi Stadium Pitch Report)

टाटाआईपीएल 2026 का 42वां मुकाबला कल यानी 30 अप्रैल को गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर काली और लाल मिट्टी का इस्तेमाल होता है. लाल मिट्टी की पिच पर तेज गेंदबाजों को अधिक मदद मिलती है, जबकि काली मिट्टी की पिच पर स्पिन गेंदबाज प्रभावी रहते हैं. यहां बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान होता है, हालांकि शुरुआती ओवरों में गेंदबाजों को मदद मिल सकती है. पहली पारी का औसत स्कोर यहां लगभग 179 रन है.

अहमदाबाद का मौसम (Ahmedabad Weather Update)

टाटाआईपीएल 2026 का 42वां मुकाबला कल यानी 30 अप्रैल को गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. 30 अप्रैल को अहमदाबाद में मौसम काफी गर्म रहने की उम्मीद है. अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रह सकता है. मैच रात 7:30 बजे शुरू होगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है.

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें (GT vs RCB Key Players To Watch)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए विराट कोहली ने इस सीजन में 8 पारियों में 351 रन बनाए हैं. वहीं गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने 7 पारियों में 330 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार ने 14 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया है.

कब और कहां देखें मुकाबला (GT vs RCB Live Streaming And Telecast Details)

गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (GT vs RCB 42nd T20 Match Playing Prediction)

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राशिद खान, जेसन होल्डर, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और अशोक शर्मा.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: जैकब बेथल, विराट कोहली, देवदत्त पडीक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा.

नोट: गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.