CSK vs MI, IPL 2026 44th Match Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने रखा 160 रनों का टारगेट, अंशुल कंबोज ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Chennai Super Kings Cricket Team vs Mumbai Indians Cricket Team, TATA Indian Premier League 2026 44th Match Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का रोमांच जारी है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए जोर लगा रही हैं. इस सीजन का 44वां मुकाबला आज यानी 2 मई को चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम मुंबई इंडियंस (CSK vs MI) के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में खेला जा रहा है. दोनों टीमें इस मुकाबले में जीत दर्ज कर अंक तालिका में अपनी स्थिति बेहतर करना चाहेंगी. इस सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स की अगुवाई रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikawad) कर रहे हैं, जबकि मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: CSK vs MI, IPL 2026 44th Match Live Toss And Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल इतिहास में अब तक कुल 40 बार भिड़ंत देखने को मिली है. जिसमें मुंबई इंडियंस ने 21 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स को 19 मैचों में जीत मिली है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलता है.

चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम इस सीजन में मिश्रित प्रदर्शन कर रही है. टीम ने अब तक 8 मुकाबलों में 3 जीत दर्ज की है, जबकि 5 में हार का सामना किया है. बल्लेबाजी में संजू सैमसन और रुतुराज गायकवाड़ अहम भूमिका निभा सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में अंशुल कंबोज और नूर अहमद टीम को मजबूती देंगे. दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस ने 8 मुकाबलों में सिर्फ 2 जीत हासिल की है और 6 में हार झेली है. टीम को सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और विल जैक्स से बड़ी पारियों की उम्मीद होगी. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट अहम भूमिका निभाएंगे.

चेन्नई सुपरकिंग्स क्रिकेट टीम बनाम मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Chennai Super Kings Cricket Team vs Mumbai Indians Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज एक रन के स्कोर पर टीम को विल जैक्स के रूप में पहला बड़ा झटका लगा. इसके बाद रयान रिकेल्टन और नमन धीर ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 59 रन तक पहुंचाया.

पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 159 रन बनाए. मुंबई इंडियंस की तरफ से नमन धीर ने सबसे ज्यादा 57 रनों की पारी खेली. इस पारी के दौरान नमन धीर ने महज 37 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्के लगाए. नमन धीर के अलावा रयान रिकेल्टन ने 37 रन बनाए.

दूसरी तरफ, चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम को अंशुल कंबोज ने पहली सफलता दिलाई. चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से अंशुल कंबोज ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए. अंशुल कंबोज के अलावा नूर अहमद ने दो विकेट चटकाए. अब चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 160 रन बनाने हैं.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी: 159/7, 20 ओवर (विल जैक 1 रन, रयान रिकेल्टन 37 रन, सूर्यकुमार यादव 21 रन, नमन धीर 57 रन, तिलक वर्मा 5 रन, हार्दिक पांड्या 18 रन, रॉबिन मिंज 5 रन, ट्रेंट बोल्ट नाबाद 7 रन और कृष भगत नाबाद 4 रन.)

चेन्नई सुपरकिंग्स की गेंदबाजी: (अंशुल कंबोज 3 विकेट, नूर अहमद 2 विकेट, रामकृष्ण घोष 1 विकेट और जेमी ओवरटन 1 विकेट).

नोट: चेन्नई सुपरकिंग्स क्रिकेट टीम बनाम मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.