कोविड-19 की वजह से प्रौद्योगिकी की भूमिका पहले से कहीं बड़ी होगी : माहेश्वरी
माइक्रोसॉफ्ट एनविजन फोरम-2020 को संबोधित करते हुए माहेश्वरी ने कहा कि इस महामारी ने कारोबार, समुदायों और उद्योगों को हमेशा के लिए बदल दिया है।
नयी दिल्ली, 16 मई कोविड-19 महामारी ने दुनियाभर में कंपनियों के कारोबार को प्रभावित किया है। माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के अध्यक्ष अनंत माहेश्वरी ने कहा कि इस स्थिति में अब प्रौद्योगिकी की भूमिका पहले से कहीं बड़ी होने जा रही है। इससे आर्थिक वृद्धि हासिल करने में मदद मिलेगी।
माइक्रोसॉफ्ट एनविजन फोरम-2020 को संबोधित करते हुए माहेश्वरी ने कहा कि इस महामारी ने कारोबार, समुदायों और उद्योगों को हमेशा के लिए बदल दिया है।
उन्होंने कहा, ‘‘कोई अकेली कंपनी इस चुनौती से नहीं निपट सकती। कोविड-19 की चुनौती से पार पाने के लिए निजी और सार्वजनिक क्षेत्र को मिलकर काम करना होगा। हम मौजूदा स्थिति में काम करते हुए भविष्य के लिए योजना बनाएंगे। यह स्पष्ट है कि काफी बड़े बदलाव की जरूरत होगी।’’
माहेश्वरी ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और सार्वजनिक वितरण जैसे सामाजिक क्षेत्र कार्यक्रमों में प्रौद्योगिकी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘प्रौद्योगिकी की भमिका पहले से कहीं बड़ी होगी, जिससे अर्थव्यवस्था में सुधार होगा। इससे हम सभी अधिक हासिल कर सकेंगे। ’’
यह कार्यक्रम शुक्रवार डिजिटल तरीके आयोजित किया गया। इसमें बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा, विनिर्माण तथा खुदरा क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
टाटा संस की समूह मुख्य डिजिटल अधिकारी आरती सुब्रमण्यन ने कहा कि कोविड-19 की वजह से कंपनियां क्लाउड, कृत्रिम मेधा (एआई) और साइबर सुरक्षा में निवेश बढ़ा रही हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2020 04:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

