राजस्थान में कोरोना वायरस के 177 नए मामले सामने आए
अधिकारियों ने बताया कि शनिवार दोपहर दो बजे तक जयपुर में कुल 122, डूंगरपुर में 21, उदयपुर में नौ, भीलवाड़ा में छह, अजमेर में चार, सिरोही में दो और कोटा, झुंझुनू तथा भरतपुर में एक एक नया मामला सामने आया। जयपुर के 122 नये मामलों में से 116 तो जिला जेल से ही आए हैं। जयपुर शहर में अब तक मिले संक्रमितों की कुल संख्या 1507 हो गयी है।