एजेंसी न्यूज

वधावन परिवार के सदस्यों को यात्रा अनुमति देने वाले आईपीएस अधिकारी ने फिर काम शुरू किया

महाराष्ट्र सरकार ने कपिल और धीरज वधावन को लॉकडाउन के बावजूद पुणे के निकट खंडाला से सतारा जिले के महाबलेश्वर जाने की अनुमति देने के लिये पिछले महीने गृह विभाग में प्रधान सचिव (विशेष) गुप्ता को छुट्टी पर भेजा था।

वधावन परिवार के सदस्यों को यात्रा अनुमति देने वाले आईपीएस अधिकारी ने फिर काम शुरू किया
जमात

मुंबई, 16 मई डीएचएलएफ के प्रवर्तकों कपिल और धीरज वधावन को लॉकडाउन के दौरान यात्रा की अनुमति देने के मामले में जबरन छुट्टी पर भेजे गए आईपीएस अधिकारी अमिताभ गुप्ता ने फिर अपना कार्यभार संभाल लिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र सरकार ने कपिल और धीरज वधावन को लॉकडाउन के बावजूद पुणे के निकट खंडाला से सतारा जिले के महाबलेश्वर जाने की अनुमति देने के लिये पिछले महीने गृह विभाग में प्रधान सचिव (विशेष) गुप्ता को छुट्टी पर भेजा था।

गुप्ता ने एक पत्र जारी किया था जिसमें वधावन और कुछ अन्य लोगों को जरूरी पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए लॉकडाउन नियमों से छूट दी थी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''गुप्ता काम पर लौट आए हैं। इस मामले में उनकी भूमिका की जांच कर रही एक समिति ने उन्हें दोषमुक्त कर दिया, जिसके बाद वह काम पर लौट आए।''

आठ अप्रैल को जारी उस पत्र में संबंधित अधिकारियों को वधावन परिवार को कारों के जरिये यात्रा की अनुमति देने के लिये कहा गया था।

पत्र में कहा गया था कि वधावन परिवार गुप्ता का परिचित है वे आपातकालीन पारिवारिक कारणों से यात्रा कर रहे हैं।

कपिल और धीरज वधावन यस बैंक और पंजाब और महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक घोटालों की जांच के दायरे में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2020 03:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).