एजेंसी न्यूज

ओडिशा ने तालचेर के कोयला क्षेत्र में एस्मा को छह माह के लिए बढ़ाया

एमसीएल तालचेर के कोयला क्षेत्रों में बार-बार हड़ताल के कारण विद्युत उत्पादन में मुश्किलें पैदा होने से रोकने के लिए 15 मई, 2019 को एस्मा लागू किया गया था। ताजा अधिसूचना के अनुसार इसे छह और महीने के लिए बढ़ा दिया गया है।

ओडिशा ने तालचेर के कोयला क्षेत्र में एस्मा को छह माह के लिए बढ़ाया
जमात

भुवनेश्वर, 16 मई ओडिशा सरकार ने परमाणु संयंत्रों में निर्बाध कोयला आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए हड़ताल को प्रतिबंधित करते हुए तालचेर के महानदी कोयला क्षेत्र लिमिटेड (एमसीएल) इलाकों में लागू ओडिशा आवश्यक सेवा (अनुरक्षण) कानून, 1988 या एस्मा को छह महीनों के लिए बढ़ा दिया है।

एमसीएल तालचेर के कोयला क्षेत्रों में बार-बार हड़ताल के कारण विद्युत उत्पादन में मुश्किलें पैदा होने से रोकने के लिए 15 मई, 2019 को एस्मा लागू किया गया था। ताजा अधिसूचना के अनुसार इसे छह और महीने के लिए बढ़ा दिया गया है।

एक अधिकारी ने कहा कि एमसीएल में अकसर विरोध प्रदर्शन होते रहते हैं। इस क्षेत्र को जनहित के लिए कोयला उत्पादन और ढुलाई के लिए सुरक्षित रखा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पिछले साल यहां कई बार हड़ताल हुई थी और पुलिस को क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी थी।

अधिकारी ने बताया कि इस साल भी इसी प्रकार के हालात पैदा होने की आशंका के कारण सरकार ने 16 मई से एस्मा को छह और महीने के लिए लागू करने का निर्णय लिया हैं

अधिसूचना में कहा गया है कि राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी)के कनीहा विद्युत स्टेशन और तालचेर थर्मल पावर स्टेशन में बिजली उत्पादन एवं आपूर्ति से जुड़ी सेवाओं में हर प्रकार की हड़ताल पर प्रतिबंध है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2020 02:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).