MI vs SRH, IPL 2026 41st Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 244 रनों का टारगेट, रयान रिकेल्टन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Mumbai Indians Cricket Team vs Sunrisers Hyderabad Cricket Team, TATA Indian Premier League 2026 41st Match Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का रोमांच जारी है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए जोर लगा रही हैं. इस सीजन का 41वां मुकाबला आज यानी 29 अप्रैल को मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (MI vs SRH) के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला जा रहा हैं. मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में अब तक 7 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 2 में जीत और 5 में हार मिली है. वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 5 में जीत और 3 में हार का सामना किया है. ऐसे में दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी. इस सीजन में मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के हाथों में है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की अगुवाई पैट कमिंस (Pat Cummins) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: MI vs SRH, IPL 2026 41st Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अब तक आईपीएल के इतिहास में कुल 25 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें मुंबई इंडियंस ने 15 मैच जीते हैं, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद को 10 मुकाबलों में जीत मिली है. ऐसे में मुंबई इंडियंस का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है. मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन में उतार-चढ़ाव भरे प्रदर्शन से गुजर रही है.

मुंबई इंडियंस की टीम के पास रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा जैसे खतरनाक बल्लेबाज हैं. मिडिल ऑर्डर में हार्दिक पांड्या टीम को मजबूती देते हैं. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और दीपक चाहर अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम शानदार फॉर्म में है. टीम के पास अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं. वहीं गेंदबाजी में पैट कमिंस और ईशान मलिंगा टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.

मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम बनाम सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Mumbai Indians Cricket Team vs Sunrisers Hyderabad Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 93 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 243 रन बनाए. मुंबई इंडियंस की तरफ से रयान रिकेल्टन ने सबसे ज्यादा नाबाद 123 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान रयान रिकेल्टन ने महज 55 गेंदों पर 10 चौके और आठ छक्के लगाए. रयान रिकेल्टन के अलावा विल जैक्स ने 46 रन बनाए.

दूसरी तरफ, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को नितीश कुमार रेड्डी ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से प्रफुल्ल हिंगे ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. प्रफुल्ल हिंगे के अलावा नितीश कुमार रेड्डी, ईशान मलिंगा और साकिब हुसैन ने एक-एक विकेट चटकाए. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 244 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी: 243/5, 20 ओवर (रयान रिकेल्टन नाबाद 123 रन, विल जैक्स 46 रन, सूर्यकुमार यादव 5 रन, नमन धीर 22 रन, हार्दिक पांड्या 31 रन, तिलक वर्मा 7 रन और रॉबिन मिंज नाबाद 1 रन.)

सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाजी: (नितीश कुमार रेड्डी 1 विकेट, ईशान मलिंगा 1 विकेट, प्रफुल्ल हिंगे 2 विकेट और साकिब हुसैन 1 विकेट).

नोट: मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम बनाम सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.