क्रिकेट

RR vs DC, IPL 2026 43rd Match Stats And Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच काली मिट्टी से बनी है, जो बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को मदद करती है. यहां बड़े स्कोर भी देखने को मिलते हैं. शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है, जबकि बड़ी बाउंड्री बल्लेबाजों के लिए चुनौती पेश करती है. 1 मई को जयपुर में मौसम गर्म रहने की उम्मीद है. अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रह सकता है. मैच रात 7:30 बजे शुरू होगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है.

RR vs DC, IPL 2026 43rd Match Stats And Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड
राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Rajasthan Royals vs Delhi Capitals, TATA Indian Premier League 2026 43rd Match Record And Milestone: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 43वां मुकाबला आज यानी 1 मई को राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (RR vs DC) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जयपुर (Jaipur) के सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन में अब तक 9 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 6 मैच में जीत और 3 में हार का सामना किया है. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने 8 मुकाबलों में 3 जीत और 5 में हार झेली है. दोनों टीमों की नजर इस मुकाबले को जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स की अगुवाई रियान पराग (Riyan Parag) कर रहे हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की कमान अक्षर पटेल (Axar Patel) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: RR vs DC, IPL 2026 43rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला, इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 43वें मैच में राजस्थान रॉयल्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से 1 मई को होगा. राजस्थान रॉयल्स ने 6 मुकाबले जीते हैं और 3 में हार का सामना किया है. वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने 3 मैच जीते हैं और 5 में हार झेली है. अब दोनों टीमें जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. चलिए इस मुकाबले से जुड़े आंकड़ों और संभावित रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं.

राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स हेड टू हेड (RR vs DC Head To Head)

आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स ने 15-15 मैच जीते हैं. पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच मुकाबला टाई रहा था, जिसमें सुपर ओवर में दिल्ली कैपिटल्स ने जीत दर्ज की थी.

आज के मुकाबले में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड्स (RR vs DC Records And Milestones)

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज केएल राहुल को 6000 रन पूरे करने के लिए 20 रन की जरूरत है.
टी20 क्रिकेट में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को 4000 रन पूरे करने के लिए 70 से ज्यादा रन की जरूरत है.
आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को 500 रन पूरे करने के लिए 43 रन की आवश्यकता है.
टी20 क्रिकेट में राजस्थान रॉयल्स के विकेटकीपर ध्रुव जुरेल को 1000 रन पूरे करने के लिए 35 रन की जरूरत है.
टी20 क्रिकेट में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को 2500 रन पूरे करने के लिए 60 रन की दरकार है.
टी20 क्रिकेट में राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को 150 विकेट पूरे करने के लिए 2 विकेट की जरूरत है.
आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज कुलदीप यादव को 100 विकेट पूरे करने के लिए 3 विकेट की आवश्यकता है.
टी20 क्रिकेट में दिल्ली कैपिटल्स के ऑलराउंडर अक्षर पटेल को 200 विकेट पूरे करने के लिए 2 विकेट की जरूरत है.

राजस्थान रॉयल्स की टीम इस मुकाबले में शानदार फॉर्म में नजर आ रही है. बल्लेबाजी में वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल टीम को मजबूत शुरुआत दे सकते हैं. मिडिल ऑर्डर में रियान पराग और डोनोवन फरेरा अहम भूमिका निभा सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और संदीप शर्मा टीम को मजबूती देंगे.

दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम वापसी करने के इरादे से उतरेगी. बल्लेबाजी में केएल राहुल, नितीश राणा और ट्रिस्टन स्टब्स अहम भूमिका निभा सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क और कुलदीप यादव टीम को मजबूती देंगे.

नोट: राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम बनाम दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2026 05:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).