Rajasthan Royals vs Delhi Capitals, TATA Indian Premier League 2026 43rd Match Key Players To Watch: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 43वां मुकाबला आज यानी 1 मई को राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (RR vs DC) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जयपुर (Jaipur) के सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन में अब तक 9 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 6 मैच में जीत और 3 में हार का सामना किया है. वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने 8 मुकाबलों में 3 जीत और 5 में हार झेली है. दोनों टीमों की नजर इस मुकाबले को जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स की अगुवाई रियान पराग (Riyan Parag) कर रहे हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की कमान अक्षर पटेल (Axar Patel) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: GT vs RCB, IPL 2026 42nd Match Scorecard: हाईवोल्टेज मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 156 रनों से रोका, गेंदबाजों ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 43वें मैच में राजस्थान रॉयल्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से 1 मई को होगा. राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन में 6 मुकाबले जीते हैं और 3 में हार का सामना किया है. वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने 3 मैच जीते हैं और 5 में हार झेली है. अब दोनों टीमें जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. चलिए इस मुकाबले में किन खिलाड़ियों पर नजर रहेगी, इस पर एक नजर डालते हैं.
इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें (RR vs DC Key Players To Watch)
राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी ने पिछले 10 मैचों में 227.36 की स्ट्राइक रेट से 457 रन बनाए हैं और शानदार फॉर्म में हैं. वहीं यशस्वी जायसवाल ने भी पिछले 10 मैचों में 342 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर ने पिछले 9 मैचों में 14 विकेट लेकर टीम को मजबूती दी है.
दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स के लिए केएल राहुल ने पिछले 10 मैचों में 183.63 की स्ट्राइक रेट से 404 रन बनाए हैं और टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बने हुए हैं. गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने पिछले 9 मुकाबलों में 10 विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई है.
राजस्थान रॉयल्स की टीम पिछले मुकाबले में जीत के बाद आत्मविश्वास से भरी हुई है. बल्लेबाजी में वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल टीम को मजबूत शुरुआत दे सकते हैं. मिडिल ऑर्डर में रियान पराग और डोनोवन फरेरा अहम भूमिका निभा सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और संदीप शर्मा से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम पिछली हार के बाद वापसी करना चाहेगी. बल्लेबाजी में केएल राहुल और नितीश राणा टीम के लिए अहम होंगे, जबकि मिडिल ऑर्डर में ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क और कुलदीप यादव टीम को मजबूती देंगे.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (RR vs DC 43rd T20 Match Playing Prediction)
राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा और यश राज पुंजा.
दिल्ली कैपिटल्स: साहिल पराख, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), दुष्मंथा चमीरा, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव और टी नटराजन.
नोट: राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम बनाम दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY